राजकीय सम्मान के साथ होगा के. भाग्यराज का अंतिम संस्कार, थलापति विजय ने दी श्रद्धांजलि, फोटोज शेयर कर जताया दुख

Last Updated:June 27, 2026, 16:02 IST
थलापति विजय ने एक्स पर दो तस्वीरें पोस्ट की. इस पोस्ट में वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत डायरेक्टर-एक्टर के. भाग्यराज को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. एक तस्वीर में वह उनकी पत्नी और करीबियों को दिलासा देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने के. भाग्यराज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की अनाउंसमेंट की है.
ख़बरें फटाफट
थलापति विजय ने के. भाग्यराज को श्रद्धांजलि दी. (फोटो साभारः एक्स @CMOTamilnadu)
मुंबई. तमिल फिल्मों के बड़े डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर कृष्णस्वामी भाग्यराज का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्हें लोग प्यार के भाग्यराज बुलाते थे. उनके निधन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने दुख व्यक्त किया और उन्होंने पूरे राजकीय सम्मान के साथ के. भाग्यराज को आखिरी विदाई की घोषणा की. थलापति विजय ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि के भाग्यराज ने एक एक्टर, स्क्रिप्ट राइटर, डायलॉग राइटर और म्युजिक डायरेक्टर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई थी.
थलापति विजय ने लिखा कि के. भाग्यराज ने कहानी कहने के अपने अनोखे अंदाज, कॉमेडी से भरपूर एक्टिंग और गांव की लाइफस्टाइल और फैमिली रिलेशन से जुड़ी गहरी भावनाओं को दिखाने वाली अपनी फिल्मों के जरिए तमिल लोगों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली थी. उन्होंने लिखा कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भाग्यराज का योगदान अतुलनीय है.
सीएम सी. जोसेफ विजय का पोस्ट. (फोटो साभारः एक्स @CMOTamilnadu)
सीएम विजय ने कहा कि भाग्यराज की हर क्रिएशन हमेशा यादगार रहेगी; ये न केवल मनोरंजन करती रहेंगी, बल्कि मानवीय और सामाजिक मूल्यों पर भी जोर देंगी. उन्होंने कहा, “उनका निधन तमिल सिनेमा के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती. मैं उनके शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों, प्रशंसकों और फिल्म जगत के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को ईश्वर के चरणों में शांति मिले.”
தமிழ்த் திரையுலகின் தலைசிறந்த இயக்குநர், நடிகர், திரைக்கதை ஆசிரியர், வசனகர்த்தா, இசையமைப்பாளர் என பன்முகத் திறமையால் முத்திரை பதித்த திரு. கே. பாக்யராஜ் அவர்கள் மறைந்த செய்தியறிந்து மிகுந்த அதிர்ச்சியும், ஆழ்ந்த வேதனையும் அடைந்தேன்.
தனித்துவமான கதையாக்கம், நகைச்சுவை கலந்த… pic.twitter.com/Nun0KZ3biV



