Rajasthan

Bhilwara News:1400 साल पुराना मां बैराट माताजी मंदिर, जहां आस्था के साथ दिखती है अरावली की अद्भुत खूबसूरती

Last Updated:September 14, 2026, 16:35 IST

Maa Bairat Mataji Temple: भीलवाड़ा जिले के बदनौर में अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित करीब 1400 साल पुराना मां बैराट माताजी मंदिर आस्था के साथ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी खास पहचान बना रहा है. बारिश के मौसम में यहां की हरी-भरी पहाड़ियां, बादलों से घिरा आसमान और मंदिर के पीछे नजर आता इंद्रधनुष इस जगह की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं. श्रद्धालु माता के दर्शन के साथ यहां के शांत और मनमोहक प्राकृतिक नजारों का भी आनंद लेते हैं.

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कई ऐसी जगहें हैं, जहां धार्मिक आस्था के साथ नेचुरल की खूबसूरती भी देखने को मिलती है. इन्हीं खास जगहों में आसींद क्षेत्र के बदनौर में अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित मां बैराट माताजी मंदिर भी शामिल है. करीब 1400 साल पुराना यह मंदिर श्रद्धालुओं के साथ अब प्रकृति प्रेमियों और घूमने-फिरने के शौकीन लोगों को भी आकर्षित कर रहा है. पहाड़ियों के बीच बने इस मंदिर तक पहुंचने के बाद आसपास का प्राकृतिक नजारा पर्यटकों को खासा पसंद आता है. चारों तरफ फैली अरावली की पहाड़ियां, हरियाली और शांत वातावरण यहां आने वाले लोगों को शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून का अहसास कराते हैं. खासकर बारिश के मौसम में इस जगह की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. बारिश के बाद पहाड़ियां हरी चादर जैसी नजर आती हैं और वातावरण भी ठंडा व खुशनुमा हो जाता है.

मंदिर पुजारी गोविंद कुमार पाराशर ने बताया कि बदनौर का मां बैराट माताजी मंदिर स्थानीय लोगों के लिए लंबे समय से आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. करीब 1400 वर्ष पुराने इस मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी है, समय के साथ मंदिर श्रद्धालुओं के साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है. यहां आने वाले लोग माता के दर्शन के साथ पहाड़ियों और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेते हैं. बारिश के बाद मां बैराट माताजी मंदिर के आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता हैं. आसमान में बादल, पहाड़ियों पर छाई हरियाली और मंदिर के पीछे दिखाई देता इंद्रधनुष यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा हैं. ऐसा दृश्य देखने के बाद लोग काफी देर तक यहां रुककर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते नजर आते हैं. एक तरफ मंदिर में भक्ति और आस्था का माहौल था तो दूसरी तरफ अरावली की पहाड़ियों के बीच इंद्रधनुष ने पूरे दृश्य को और मनमोहक बना दिया.

प्रकृति और आस्था का एक साथ अनुभव

अगर आप ऐसी जगह घूमना चाहते हैं, जहां धार्मिक स्थल के साथ प्राकृतिक सुंदरता भी देखने को मिले, तो बैराट माताजी मंदिर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां शांत वातावरण में कुछ समय बिताया जा सकता है और अरावली की पहाड़ियों के खूबसूरत नजारों को करीब से देखा जा सकता है बारिश के मौसम में हरियाली और बादलों के बीच मंदिर का दृश्य विशेष रूप से आकर्षक हो जाता है. मंदिर के आसपास के प्राकृतिक नजारों को कैमरे में कैद करना भी यहां आने वाले लोगों को खूब पसंद आता है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

September 14, 2026, 16:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj