Rajasthan

करौली में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 36.89 लाख रुपए की ड्रग्स जलाकर की गई नष्ट, 118 ग्राम स्मैक भी शामिल

Last Updated:August 13, 2026, 18:19 IST

Karauli Police Action: करौली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए करीब 36 लाख 89 हजार 200 रुपए अनुमानित कीमत के नशीले पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया. जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की निगरानी में रिजर्व पुलिस लाइन में स्मैक, गांजा और प्रतिबंधित नशीली दवाओं को जलाकर नष्ट किया गया. नष्ट किए गए माल में 118 ग्राम 26 मिलीग्राम स्मैक, 2 किलो 480 ग्राम गांजा और करीब 50 किलो 348 ग्राम प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल व टैबलेट शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक ये पदार्थ जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज एनडीपीएस मामलों में जब्त किए गए थे. एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत समिति ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी में कार्रवाई पूरी की.

ख़बरें फटाफट

करौली में नशे के खिलाफ कार्रवाई, लाखों की स्मैक-गांजा और नशीले दवाएं हुईं खाकZoom36 लाख से ज्यादा की जब्त नशीली दवाओं पर चला पुलिस का बुलडोजर नहीं, आग

करौली: करौली जिले में पुलिस प्रशासन ने नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया है. एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 36 लाख 89 हजार 200 रुपये अनुमानित मूल्य के नशीले पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया. रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जब्त की गई भारी मात्रा में स्मैक, गांजा और प्रतिबंधित नशीली दवाओं को आग के हवाले कर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया.

यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस मुख्यालय की एंटी नारकोटिक्स विंग द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है. भरतपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए करौली पुलिस ने सालों से थानों के मालखानों में दर्ज मुकदमों से संबंधित जब्तशुदा माल के निस्तारण की रूपरेखा तैयार की. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के कारोबार और उसके सामान को जड़ से समाप्त करना तथा थानों के मालखानों में सालों से लंबित सामग्री का निस्तारण करना है.

जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की निगरानी में हुई प्रक्रियामादक पदार्थों के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया कानून के दायरे में पूरी की गई. इसके लिए पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में एक विशेष जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति का गठन किया गया था. समिति के अधिकृत सदस्यों महेश चंद मीणा और शैतान सिंह की प्रत्यक्ष उपस्थिति व कड़ी निगरानी में मादक पदार्थों का वजन कराया गया. इसके बाद विधिवत कागजी औपचारिकताएं पूरी करते हुए सामग्री को जलाने की व्यावहारिक कार्रवाई की गई.

लाखों की स्मैक, गांजा और प्रतिबंधित नशीली दवाएं हुई खाकसमिति की मौजूदगी में नष्ट किए गए मादक पदार्थों में जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल थे. बर्बाद की गई सामग्री में 118 ग्राम 26 मिलीग्राम स्मैक शामिल थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख 65 हजार 200 रुपये है. इसके अलावा 50 किलोग्राम 348 ग्राम प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और टैबलेट्स को नष्ट किया, जिनकी बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है. साथ ही 2 किलोग्राम 480 ग्राम गांजा भी जलाया गया, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 24 हजार रुपये थी. पुलिस द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई से नशे के सौदागरों को संदेश दिया है कि अपराध के जरिए जमा किया गया माल आखिरकार कानून के सामने टिक नहीं सकता. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ यह सख्त रुख आगे भी इसी तरह जारी रहेगा.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Karauli,Rajasthan

First Published :

August 13, 2026, 18:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj