Sports

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, इतने मैचों से बाहर हो गए लुंगी एनगिडी, वापसी पर आया अपडेट

होमखेलक्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, इतने मैचों से बाहर हो गए लुंगी एनगिडी

Last Updated:April 27, 2026, 19:13 IST

lungi ngidi inury update in hindi: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेसर लुंगी एनगिडी की मैदान पर वापसी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ गंभीर रूप से चोटिल हुए एनगिडी दिल्ली के अगले दो आईपीएल मैच नहीं खेल पाएंगे. यानी वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, इतने मैचों से बाहर हो गए लुंगी एनगिडीZoomकम से कम दो मैच नहीं खेल पाएंगे लुंगी एनगिडी.

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कैच लेते वक्त चोटिल हुए दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेसर लुंगी एनगिडी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. वह आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कम से कम आगामी दो मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. बीते शनिवार (25 अप्रैल) दिल्ली और पंजाब किंग्स के मैच में वह एक गंभीर चोट का शिकार हो गए थे, जिसके बाद मैदान पर एम्बुलेंस को बुलाना पड़ा और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. चोटिल होने के अगले दिन एनगिडी ने अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि वह अब ठीक हैं.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ अफ्रीका का यह स्टार टीम के अगले दो मुकाबले खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हो होगा. इस खबर की पुष्टि करते हुए क्रिकबज ने बताया कि एनगिडी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच और 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे. रिपोर्ट में बताया गया कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अगर किसी खिलाड़ी को कन्कशन (सिर की चोट के कारण बेहोशी या चक्कर आना) की समस्या होती है, तो उसे कम से कम 7 दिन तक खेल से दूर रहना पड़ता है. भले ही आईपीएल के नियमों में यह साफ-साफ न लिखा हो, लेकिन एनगिडी को इसी नियम के तहत आराम करने को कहा गया है.

कैसे चोटिल हुए एनगिडी?अरुण जेटली स्टेडियम में मैच की दूसरी पारी के दौरान एनगिडी एक कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. पीछे की ओर भागते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बहुत ही अजीब तरीके से गिर पड़े. गिरते समय उनका सिर जमीन से जोर से टकराया और वह मैदान पर ही लेटे रह गए. गिरने के बाद एनगिडी कई मिनटों तक मैदान पर बिना किसी हलचल के पड़े रहे. यह देखकर खिलाड़ी और दर्शक काफी घबरा गए. इसके बाद मेडिकल टीम तुरंत मैदान के अंदर पहुंची और उनकी जांच शुरू की. यह चोट काफी गंभीर नजर आ रही थी, जिससे पूरे स्टेडियम में चिंता का माहौल बन गया था. मौके की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम ने उनके लिए तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और अस्पातल ले जाना का फैसला किया. उनकी जगह विप्रज निगम कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेले.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्यों बड़ा झटका?दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाजी विभाग के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है. इससे पहले स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क सीजन के पहले आधे हिस्से में नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उन्हें ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया’ से फिटनेस क्लीयरेंस (फिट होने का सर्टिफिकेट) नहीं मिला था. स्टार्क पंजाब के खिलाफ मैच से ठीक पहले दिल्ली तो पहुंच गए, लेकिन उन्हें खेलने की अनुमति 1 मई से मिली है. इसका मतलब है कि वे बेंगलुरु के खिलाफ आज का मैच भी नहीं खेल पाएंगे.

बेंगलुरु के खिलाफ मैच के लिए दिल्ली ने अपने दो अन्य विदेशी तेज गेंदबाजों काइल जेमिसन और दुश्मंता चमीरा को टीम में शामिल किया है. टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर है. उन्होंने अब तक खेले गए मैचों में से 3 जीते हैं और 4 हारे हैं. एनगिडी और स्टार्क जैसे मुख्य गेंदबाजों के न होने से दिल्ली की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर पड़ गई है, वह भी तब जब उनका मुकाबला टूर्नामेंट की टॉप टीमों से हो रहा है.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 27, 2026, 19:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj