बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में नेता को लगी चोट, मदद के लिए खुद आगे आ गए नितिन नवीन!

Last Updated:April 27, 2026, 19:49 IST
Nitin Nabin In Jaipur: जयपुर में बीजेपी कार्यक्रम के दौरान भगवान गोविंद देव जी की तस्वीर का शीशा टूटने से अफरा-तफरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पास गिरते शीशे से एक नेता घायल. इसी बीच नितिन नवीन ने जो किया उसकी हर कोई सराहना कर रहा है.
जवाहर सिंह बेढम के हाथ में लगी चोट, खुद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कपड़े बांधे
जयपुर. राजधानी जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सियासत से हटकर इंसानियत की तस्वीर सामने रख दी. आमतौर पर ऐसे कार्यक्रमों में भीड़, नारे और औपचारिकताएं ज्यादा दिखती हैं, लेकिन इस बार एक छोटा सा हादसा हुआ और उसी में एक बड़ा मानवीय पल सामने आ गया. घटना गांधी सर्किल की है, जहां कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत में जुटे हुए थे.
कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच भगवान गोविंद देव जी की तस्वीर भेंट की जा रही थी. माहौल उत्साह वाला था, लोग फोटो खिंचवा रहे थे और मंच के आसपास हलचल थी. इसी बीच अचानक तस्वीर का शीशा टूट गया. शीशा टूटते ही अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया, क्योंकि वह गिरते-गिरते सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तरफ आ रहा था. पास खड़े लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन इसी कोशिश में एक नेता घायल हो गए. इसी दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जो किया, उसने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने बिना देर किए खुद आगे बढ़कर घायल नेता की मदद की. मौके पर ही उन्होंने तौलिया मंगवाया और अपने हाथों से जवाहर सिंह बेढम के जख्म पर बांध दिया.
खबर अपडेट की जा रही है…
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 27, 2026, 19:41 IST



