Rajasthan

RSMSSB: राजस्थान CET परीक्षा में बड़ा बदलाव! पहली बार लागू होगी नेगेटिव मार्किंग, अब 3 साल रहेगी वैधता

Last Updated:May 17, 2026, 13:04 IST

Rajasthan CET 2026 Exam Pattern Changes News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली सीईटी-2026 परीक्षा में इस बार बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. सीईटी-2024 की वैधता फरवरी 2026 में समाप्त होने के बाद अब नई परीक्षा में पहली बार नेगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी और पेपर का स्तर कठिन रहेगा ताकि केवल 3-4 लाख अभ्यर्थी ही पात्र हो सकें. हालांकि, बोर्ड ने प्रमाण-पत्र की वैधता को 1 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दिया है, जिससे 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा. स्नातक स्तर के फॉर्म जून में और सीनियर सेकेंडरी स्तर के फॉर्म जुलाई में भरे जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान CET 2026 में हुआ बड़ा खेल! पहली बार लागू होगी नेगेटिव मार्किंगZoomराजस्थान CET 2026 में हुआ बड़ा खेल! पहली बार लागू होगी नेगेटिव मार्किंग, लेकिन वैधता पर आया बड़ा फैसला

RSMSSB CET Exam New Pattern: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से समान पात्रता परीक्षा (CET-2026) को लेकर बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. फरवरी 2026 में सीईटी-2024 की वैधता समाप्त होने के बाद से प्रदेश के युवा इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. पात्रता खत्म होने के कारण स्नातक स्तर के 8.78 लाख और सीनियर सेकेंडरी स्तर के 9.17 लाख अभ्यर्थी नई परीक्षा के इंतजार में बैठे हैं. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड इस बार सीईटी-2026 के आयोजन की तैयारियों में पूरी तरह जुट गया है, लेकिन इस बार की परीक्षा में नियमों और परीक्षा पैटर्न को लेकर कुछ ऐसे ऐतिहासिक बदलाव किए जा रहे हैं, जो पूरी परीक्षा का गणित बदल देंगे.

कर्मचारी चयन बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार सीईटी परीक्षा में सबसे बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार ‘नेगेटिव मार्किंग’ को लागू किया जा रहा है. बोर्ड का उद्देश्य इस बार परीक्षा के स्तर को पहले के मुकाबले काफी कठिन रखना है. बोर्ड का प्रयास है कि परीक्षा की इस नई और कठिन व्यवस्था के तहत केवल 3 से 4 लाख गंभीर अभ्यर्थी ही पात्रता हासिल कर सकें. इसी छंटनी को प्रभावी बनाने के लिए ही पहली बार परीक्षा में नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) को अनिवार्य किया गया है. ऐसे में अभ्यर्थियों को अब बेहद संभलकर प्रश्नों के उत्तर देने होंगे.

अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत: 1 साल से बढ़ाकर 3 साल की गई वैधतानियमों को कड़ा करने के साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों को एक बहुत बड़ी सौगात भी दी है. अब तक सीईटी प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि केवल 1 वर्ष की होती थी, लेकिन अब बोर्ड ने इस वैधता अवधि को 1 साल से बढ़ाकर सीधे 3 साल करने का विशेष फैसला लिया है. इसके अलावा, पात्रता हासिल करने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता रहेगी, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी. वैधता के इस नए नियम से सीईटी-2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिलेगा. हालांकि, 3 साल की लंबी वैधता मिलने के कारण प्रतियोगिता काफी कठिन होने वाली है और पेपर क्लियर करने के लिए युवाओं को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा कड़ी पढ़ाई करनी होगी.

जानिए कब भरे जाएंगे फॉर्म और कब होगी परीक्षा?बोर्ड ने भले ही अभी तक किसी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावित टाइमलाइन तय कर ली गई है:

सीईटी-2026 (स्नातक स्तर): इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी साल जून महीने में शुरू की जाएगी. आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पूरे 1 महीने का समय मिलेगा. वहीं इस परीक्षा का आयोजन नवंबर महीने तक संभव माना जा रहा है.
सीईटी-2026 (सीनियर सेकेंडरी स्तर): 12वीं स्तर की सीईटी के लिए बोर्ड द्वारा जुलाई महीने में आवेदन मांगे जाएंगे. इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर महीने तक होने की पूरी संभावना है.

इन बड़ी भर्तियों के लिए सीईटी पास करना है बेहद जरूरीराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रदेश की लगभग 19 से 23 बड़ी सरकारी भर्तियों का रास्ता इसी सीईटी परीक्षा के माध्यम से खुलता है. इनमें मुख्य रूप से पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), कनिष्ठ लेखाकार, प्लाटून कमांडर, तहसील राजस्व लेखाकार, पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता, उपजेलर और छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय जैसी प्रमुख भर्तियां शामिल हैं. वर्तमान में राज्य की कई बड़ी भर्तियां सीईटी पात्रता न होने के कारण अटकी हुई हैं. सीईटी-2026 के सफल आयोजन के बाद इन भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और युवाओं को नौकरियों के बड़े अवसर मिलेंगे.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj