होटल काजल इन के कमरा नंबर 206 में मिला शव, बैग में मिला सुसाइड नोट, जयपुर में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Last Updated:October 11, 2026, 15:40 IST
Ajmer Crime News: अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल काजल इन के कमरा नंबर 206 में जयपुर निवासी समीर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. जानकारी के अनुसार, समीर जयपुर स्थित भू सर्वेक्षण विभाग में कार्यरत था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी. मृतक के बैग से सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ख़बरें फटाफट
अजमेर: अजमेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां रविवार सुबह एक होटल के कमरे में जयपुर के युवक का शव मिला. इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और अजमेर से लेकर जयपुर तक शोक की लहर दौड़ गई है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई.
कोतवाली थाना प्रभारी रामेश्वरी देवी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान 41 वर्षीय समीर अवल पुत्र जावेद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जयपुर के जगतपुरा का रहने वाला था. मृतक जयपुर स्थित जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था. रविवार सुबह जब हाथीभाटा स्थित काजल होटल के कमरे में उसका शव मिला, तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया.
रविवार सुबह उसकी मौत की खबर मिलीमृतक के भाई सरफराज ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि समीर पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था. वह गत 9 अक्टूबर को अपने घर से अचानक निकला था और वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने जयपुर के गांधी नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. परिवार के लोग लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे, तभी अजमेर में उसके रिश्तेदारों ने उसे यहां देखा और तलाश शुरू की, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत की मनहूस खबर मिल गई.
मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिलापुलिस की शुरुआती जांच-पड़ताल और तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इस पत्र में समीर ने लिखा है कि वह लंबे समय से गंभीर माइग्रेन की बीमारी से पीड़ित था और इसके असहनीय दर्द के कारण वह बेहद परेशान हो चुका था. उसने अपनी पत्नी के नाम लिखे संदेश में परिवार और अपनी छह साल की बच्ची का विशेष रूप से ध्यान रखने की बात कही है. परिजनों ने भी किसी भी तरह के बाहरी संदेह से इनकार करते हुए बीमारी के तनाव को ही इस कदम की वजह बताया है.
पुलिस ने शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दीपुलिस के अनुसार, मृतक समीर अपने परिवार में पत्नी और छह साल की मासूम बच्ची के साथ जगतपुरा में अलग रहता था, जबकि उसके माता-पिता उसके भाई सरफराज के साथ रहते थे. इस हृदयविदारक घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है. जयपुर की गांधी नगर थाना पुलिस और अजमेर की कोतवाली पुलिस मिलकर इस पूरे मामले के सभी पहलुओं की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही हैं. पुलिस ने शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 11, 2026, 15:04 IST



