Tech

अमेज़न समर सेल में बड़ी कटौती, ₹60,000 वाला मोटोरोला फोन अब ₹37,990 में, मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा

अगर आप 40,000 रुपये के बजट में एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा 5G पर चल रहा यह ऑफर वाकई शानदार साबित हो सकता है. अमेज़न की Great Summer Sale 2026 के दौरान इस फोन पर भारी छूट दी जा रही है, जिससे यह अपने लॉन्च प्राइस से काफी सस्ता मिल रहा है.

इस स्मार्टफोन को भारत में ₹59,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन फिलहाल यह ₹37,990 में उपलब्ध है. यानी सीधा ₹22,000 से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹1,250 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है.

यानी कुल मिलाकर ये फोन आपको लगभग ₹36,740 की इफेक्टिव कीमत में मिल सकता है. साथ ही, EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत करीब ₹1,336 प्रति माह से होती है.

अगर आपके पास पुराना फोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए आप ₹36,000 तक की अडिशनल छूट भी पा सकते हैं. हालांकि इसकी वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी.

फीचर्स जो इसे बनाते हैं खासमोटोरोला एज 50 Ultra 5G में 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इससे आपको स्मूथ और ब्राइट विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है. यानी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में कोई कमी नहीं.

बैटरी के मामले में इसमें 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 125W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है- यह इसे काफी फ्यूचर-रेडी बनाता है.

कैमरा सेटअपफोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है:

50MP प्राइमरी कैमरा50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा64MP टेलीफोटो लेंससेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है.

क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?अगर आप ₹40,000 से कम में फ्लैगशिप लेवल फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Motorola Edge 50 Ultra 5G एक मजबूत विकल्प है. इस कीमत में आपको प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और सुपर-फास्ट चार्जिंग, ऑल इन वन पैकेज मिल रहा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj