Rajasthan

किसानों के लिए बड़ी राहत! बाजार से आधी कीमत में मिलेंगे हाईब्रिड सब्जियों के बीज, बस करना होगा यह काम

होमफोटोकृषि

महंगे बीज खरीदने की टेंशन खत्म, सीकर में एक ही जगह मिलेंगे सस्ते हाईब्रिड बीज

Last Updated:August 16, 2026, 06:37 IST

Affordable Seeds for Farmers: सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए राष्ट्रीय बीज निगम की ओर से सस्ते हाईब्रिड बीज उपलब्ध कराने की पहल की गई है. एनएससी काउंटर पर किसानों को कई बीज बाजार दर की तुलना में काफी कम कीमत पर मिलेंगे. सरसों साग का 10 ग्राम पैकेट 6.70 रुपए और शलजम का 10 ग्राम पैकेट 9 रुपए में उपलब्ध है. किसान कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक काउंटर से बीज खरीद सकते हैं. आने वाले दिनों में कई अन्य रबी सब्जियों के हाईब्रिड बीज भी यहां उपलब्ध कराए जाएंगे.

रबी सीजन की तैयारियों के बीच सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है. हाईब्रिड सब्जियों के बीज किसानों को अब बाजार से महंगे दाम पर खरीदने की जरूरत नहीं है. सरकार ने किसानों को खुद सस्ते दाम पर हाईब्रिड सब्जियों को उपलब्ध कराने का फैसला किया है. राष्ट्रीय बीज निगम ने सीकर में हाईब्रिड बीज काउंटर शुरू कर दिया है. यहां कम कीमत में किसानों को सब्जियों के हाईब्रिड बीज आसनी से उपलब्ध होंगे.

राष्ट्रीय बीज निगम के अनुसार, यहां कई बीज तो बाजार दर की तुलना में करीब आधी कीमत पर मिलेंगे. इससे किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज खरीदने के लिए निजी दुकानों पर अधिक राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी. एनएससी काउंटर पर फिलहाल पालक, मूली, शलजम, सरसों साग और मिर्च के बीज उपलब्ध हैं. केंद्र प्रभारी गोपाल लाल जाट के अनुसार किसान कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक काउंटर पर पहुंचकर बीज खरीद सकते हैं.

गोपाल लाल जाट ने बताया कि रबी सीजन में सब्जियों की बुवाई शुरू होने से पहले किसानों के लिए यह व्यवस्था काफी उपयोगी साबित होगी. खासकर छोटे और सीमांत किसानों को कम कीमत पर हाईब्रिड बीज मिलने से शुरुआती लागत घटाने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि इस एनएससी काउंटर पर पालक के हाईब्रिड बीज का 250 ग्राम पैकेट 46 रुपए में मिलेंगे. इसी तरह मूली के 10 ग्राम बीज की कीमत 8.50 रुपए और शलजम के 10 ग्राम पैकेट की कीमत 9 रुपए रखी गई है.

Add as Preferred Source on Google

इसके अलावा सरसों साग के 10 ग्राम बीज का पैकेट 6.70 रुपए में उपलब्ध रहेंगे. वहीं मिर्च के हाईब्रिड बीज का 5 ग्राम पैकेट 110 रुपए में मिलेंगे. कीमतों को देखते हुए किसानों को सब्जियों की खेती के लिए बीज खरीदने में सीधी आर्थिक राहत मिलेगी. एनएससी काउंटर पर आने वाले दिनों में सब्जियों के बीजों की उपलब्धता और बढ़ने वाली है. केंद्र प्रभारी के मुताबिक इसी सप्ताह गोभी, ब्रोकली, पत्तागोभी, टमाटर और मटर के बीज भी काउंटर पर पहुंच जाएंगे.

इससे किसानों को रबी सीजन में अलग-अलग सब्जियों की खेती के लिए बीज तलाशने के लिए बाजार में भटकना नहीं पड़ेगा. एक ही जगह पर उन्हें सभी सब्जियों के हाईब्रिड बीज उपलब्ध हो जाएंगे. रबी सीजन में सब्जियों की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का जरिया बन सकती है. ऐसे में बीज की लागत कम होना खेती की कुल लागत को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है.

केंद्र प्रभारी गोपाल लाल जाट ने बताया कि एनएससी काउंटर पर हाईब्रिड बीजों की उपलब्धता से किसानों को एक ही स्थान पर कई विकल्प मिल रहे हैं. आने वाले दिनों में गोभी, ब्रोकली, पत्तागोभी, टमाटर और मटर के बीज उपलब्ध होने से यह सुविधा और उपयोगी हो जाएगी. उन्होंने बताया कि जो किसान सब्जियों की खेती करना चाहता है. वह अपनी खेती की उपलब्धता के हिसाब से बीज खरीद सकता है. इसके लिए उन्हें अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा.

First Published :

August 16, 2026, 06:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj