Kevin Pietersen specialist mentor: केविन पीटरसन को ही इंग्लैंड ने क्यों बनाया स्पेशल मेंटॉर? 12 साल बाद कमबैक के पीछे साउथ अफ्रीकन कनेक्शन?

होमखेलक्रिकेट
पीटरसन को ही ENG ने क्यों बनाया स्पेशल मेंटॉर? कमबैक के साउथ अफ्रीकन कनेक्शन
Last Updated:September 07, 2026, 17:07 IST
Kevin Pietersen England Cricket Mentor: 46 साल के केविन पीटरसन आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर थे. अब उन्हें अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने व्हाइट बॉल टीम्स का स्पेशल मेंटॉर बनाया है. पीटरसन का मिशन इसी महीने इंग्लैंड का दौरान करने वाली श्रीलंकाई टीम के खिलाफ शुरू हो जाएगा.पीटरसन को इंग्लैंड ने बनाया स्पेशल मेंटॉर
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा रोल मिला है. पीटरसन वाइट बॉल फॉर्मेट में टीम के स्पेशल मेंटॉर बनाए गए हैं. 12 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पीटरसन पहली बार इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़ेंगे. 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए लिहाज से ‘केपी’ की नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है. जो साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. इंग्लैंड शिफ्ट होने से पहले पीटरसन साउथ अफ्रीका में पले-बढ़े थे. ECB का मानना है कि अफ्रीकी परिस्थितियों की जानकारी रखने वाले पीटरसन का अनुभव वर्ल्ड कप तैयारियों के मद्देजर काम आ सकता है.
इंग्लैंड के पास पहले से भारी-भरकम सपोर्ट स्टाफद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोल्ड (ECB) ने सोमवार को बताया कि केविन पीटरसन वनडे, टी-20 टीम के साथ-साथ अगले 15 महीने खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर काम करेंगे. पीटरसन हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम के साथ मिलकर काम करेंगे. 46 साल दाएं हाथ का यह पूर्व बल्लेबाज अब इंग्लैंड क्रिकेट की उस भारी-भरकम सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे, जिसमें मार्कस ट्रेस्कोथिक, टिम साउथी, जीतन पटेल और सारा टेलर जैसे बड़े नाम शामिल हैं.



