NEET-UG पेपर लीक में बड़ा खुलासा! जयपुर से अविनाश लांबा और मनीष यादव गिरफ्तार, SOG की कार्रवाई तेज

Last Updated:May 12, 2026, 13:47 IST
NEET Paper Leak Case: NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद राजस्थान SOG ने जयपुर से अविनाश लांबा और मनीष यादव को गिरफ्तार किया है. दोनों पर कथित पेपर लीक मामले में शामिल होने का आरोप है. सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां पेपर लीक नेटवर्क और सोशल मीडिया के जरिए प्रश्न पत्र साझा किए जाने के एंगल की जांच कर रही हैं. SOG की पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. NEET-UG विवाद के बाद देशभर में अभ्यर्थियों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है, जबकि जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं.
ख़बरें फटाफट

NEET-UG परीक्षा रद्द में SOG ने जयपुर से दो गिरफ्तार किए
जयपुर: NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद राजस्थान में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. जयपुर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कथित पेपर लीक मामले में अविनाश लांबा और मनीष यादव को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है. जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि पेपर किस नेटवर्क के जरिए लीक हुआ और इसमें कितने लोग शामिल थे. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रश्न पत्र साझा किए जाने की आशंका है. NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में विवाद गहराने के बाद मामले की जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है. अभ्यर्थियों और अभिभावकों में इस घटनाक्रम को लेकर चिंता और नाराजगी देखने को मिल रही है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



