Instagram का बड़ा अपडेट, मोबाइल नहीं, अब टीवी पर भी मिलेगा Reels और Stories का मजा

Last Updated:June 24, 2026, 08:15 IST
इंस्टाग्राम ने Samsung Smart TV के लिए अपने TV ऐप का विस्तार किया है. अब यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर Reels कास्ट कर सकेंगे, Stories देख सकेंगे और नए सोशल वीडियो फीचर्स का मजा ले सकेंगे. जानिए पूरी डिटेल.
ख़बरें फटाफट
Instagram TV ऐप में आया बड़ा बदलाव, Reels कास्ट करना हुआ आसान
पॉपुलर प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम अब सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहना चाहता. मेटा के स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने TV ऐप का विस्तार करते हुए इसे अमेरिका में सैमसंग स्मार्ट TVs के लिए उपलब्ध करा दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने कई नए फीचर्स की भी घोषणा की है, जिनका मकसद बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने के एक्सपीरिएंस को ज्यादा सोशल और मजेदार बनाना है.
इंस्टाग्राम ने बताया कि TV ऐप अब 2020 या उसके बाद लॉन्च हुए Samsung Smart TVs पर इस्तेमाल किया जा सकेगा. इससे पहले यह ऐप अमेज़न फायर TV और Google TV डिवाइस पर उपलब्ध था. नए विस्तार के बाद अमेरिका में ज्यादातर Connected TV डिवाइस पर इंस्टाग्राम TV ऐप का सपोर्ट मिल गया है.
कंपनी ने वीडियो देखने के तरीके को और बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट बेस्ड चैनल की भी टेस्टिंग शुरू की है. इन चैनलों में कॉमेडी, स्पोर्ट्स, क्रिएटर्स और दूसरे विषयों के वीडियो एक जगह दिखेंगे, जिससे परिवार या दोस्तों के साथ बैठकर पसंदीदा कंटेंट खोजना आसान हो जाएगा.
इंस्टाग्राम का एक और खास फीचर Reels Casting है. इसकी मदद से यूजर अपने स्मार्टफोन से सीधे टीवी पर Reels चला सकेंगे.
गूगल TV और फायर TV डिवाइस पर उपलब्ध यह फीचर उन वीडियो को भी बड़ी स्क्रीन पर दिखाएगा, जिन्हें यूजर ने अपनी पर्सनल कलेक्शन में सेव किया है. इससे दोस्तों और परिवार के साथ कंटेंट शेयर करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.
दिखेंगी स्टोरीज़ भीकंपनी TV ऐप में स्टोरीज़ का सपोर्ट भी जोड़ रही है. इसके अलावा Horizontal Videos के लिए एक अलग सेक्शन की टेस्टिंग की जा रही है, ताकि बड़ी स्क्रीन के हिसाब से तैयार किए गए वीडियो बेहतर तरीके से देखे जा सकें. इंस्टाग्राम का कहना है कि ये सभी फीचर्स अभी शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में हैं और यूजर्स की देखने की आदतों को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं.
इंस्टाग्राम का मानना है कि TV पर लंबे वीडियो और एपिसोड बेस्ड कंटेंट आने से क्रिएटर्स को अपनी कहानी ज्यादा विस्तार से बताने का मौका मिलेगा. कंपनी इस नए अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई क्रिएटर्स के साथ मिलकर काम भी कर रही है और उनकी प्रतिक्रिया ले रही है.
अभी भारत में नहीं हुई एंट्रीफिलहाल इंस्टाग्राम TV ऐप और इसके नए फीचर्स केवल अमेरिका में उपलब्ध हैं. कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि भारत समेत दूसरे देशों में यह सुविधा कब तक पहुंचेगी. हालांकि, इस अपडेट से साफ है कि इंस्टाग्राम अब स्मार्टफोन के साथ-साथ Connected TV प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी कर रहा है.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



