Rajasthan

सरहद पार से जुड़ी विरासत! लाहौर में छपा बीकानेर का अभिनंदन पत्र, बना इतिहास की अमूल्य धरोहर

X
title=

बीकानेर में मिला 1937 का ऐतिहासिक अभिनंदन पत्र, लाहौर से जुड़ा है अनोखा तथ्य

 

arw img

Maharaja Ganga Singh Historical Documents: बीकानेर के ऐतिहासिक दस्तावेज से महाराजा गंगासिंह के स्वर्ण महोत्सव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. वर्ष 1937 में उनके राज्यारोहण के 50 वर्ष पूरे होने पर तैयार अभिनंदन पत्र का मुद्रण लाहौर के हिंदी भवन में किया गया था. यह दस्तावेज भारत और पाकिस्तान क्षेत्र के बीच उस समय के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण माना जाता है. रामपुरिया जैन हाई स्कूल की ओर से महाराजा को समर्पित इस पत्र में उनके जनकल्याणकारी कार्यों जैसे गंग नहर परियोजना, रेलवे विस्तार, सड़कों और शिक्षा सुधारों का उल्लेख है. उन्हें प्रजावत्सल और दूरदर्शी शासक बताया गया है. हिंदी को राजभाषा बनाने और अनिवार्य शिक्षा लागू करने जैसे सुधार भी प्रमुख रहे. संग्रहकर्ता किशन सोनी के अनुसार यह दस्तावेज आज भी सुरक्षित है और प्रजा ने आभार स्वरूप भेंट किया था. यह ऐतिहासिक पत्र बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है. यह दस्तावेज इतिहास में आज भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj