Rajasthan

अजमेर में पुलिस चौकी के पास 3 दुकानों के टूटे ताले, व्यापारियों में आक्रोश

Last Updated:July 03, 2026, 08:10 IST

Rajasthan News live: अजमेर के केसरगंज में पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर बदमाशों ने तीन दुकानों के शटर उखाड़कर नकदी पार कर दी, जिससे नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद का ऐलान किया है. दूसरी तरफ, जोधपुर और मारवाड़ …और पढ़ेंLive: अजमेर में पुलिस चौकी के पास 3 दुकानों के टूटे तालेZoom

Rajasthan News Live ( AI Image )

Rajasthan News live: अजमेर शहर में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मामला केसरगंज इलाके का है, जहां स्थानीय पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने एक साथ तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले. बदमाशों ने मिठाई, खिलौने और इलेक्ट्रिक की दुकान को निशाना बनाया. चोरों ने दुकानों के शटर को किसी भारी लोहे के हथियार से ऊपर की तरफ उठाया और गल्ले में रखी नकदी सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर वारदात में 5 से 6 बदमाश शामिल नजर आ रहे हैं. इसके अलावा पास के पड़ाव क्षेत्र में भी चोरी की वारदात हुई है. लगातार बढ़ रही इन वारदातों से नाराज व्यापारियों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं और विरोध स्वरूप बाजार बंद रखने का फैसला किया है.

राजस्थान के 300 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल फिर होंगे हिंदी मीडियम

राजस्थान के शिक्षा विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है. बीकानेर निदेशालय ने राज्य के 300 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को दोबारा हिंदी माध्यम में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने कम नामांकन (छात्र संख्या) वाले स्कूलों को चिह्नित कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) से 5 बिंदुओं पर 7 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

पचपदरा रिफाइनरी का ऐतिहासिक शुभारंभ कल: जोधपुर पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी

दूसरी तरफ, मारवाड़ के विकास और औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने वाली बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक पचपदरा रिफाइनरी के विधिवत शुभारंभ की घड़ियां अब बेहद करीब आ गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 4 जुलाई को इस विशाल रिफाइनरी परियोजना को आधिकारिक तौर पर जनता को समर्पित करने जा रहे हैं. इस ऐतिहासिक परियोजना के शुरू होने के साथ ही राजस्थान के औद्योगिक और आर्थिक इतिहास में एक और नया एवं स्वर्णिम अध्याय जुड़ जाएगा. रिफाइनरी से न केवल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल्स डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्रीज का एक बड़ा जाल बिछेगा. प्रधानमंत्री के इस बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल दौरे की कमान खुद प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों ने संभाल ली है. इसी सिलसिले में राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा एक साथ जयपुर से विशेष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए जोधपुर पहुंच चुके हैं. जोधपुर रेलवे स्टेशन पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस कमिश्नर शरत कविराज, डिप्टी पुलिस कमिश्नर कमल शेखावत व मनीष चौधरी, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या, प्रशिक्षु आईपीएस प्रतीक सिंह और जिला परिषद के सीईओ आशीष मिश्रा ने उनकी अगवानी की. दोनों शीर्ष अधिकारी आज रात जोधपुर में ही विश्राम करेंगे और कल सुबह सड़क मार्ग से सीधे पचपदरा (बाड़मेर) के लिए रवाना होंगे, जहां वे सुरक्षा व्यवस्थाओं और अंतिम तैयारियों का जायजा लेंगे.

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj