Rajasthan

400 साल पुराना रोहट गढ़! गांव की सादगी में शाही ठाठ, विदेशी भी खिंचे चले आते हैं यहां घूमने

X
title=

400 साल पुराना रोहट गढ़! सादगी में शाही ठाठ, विदेशी भी आते यहां घूमने

 

arw img

Rohat Garh Heritage Rajasthan : राजस्थान की रेतीली धरती पर बसे पाली जिले का रोहट गढ़ सिर्फ एक पुराना महल नहीं, बल्कि इतिहास, परंपरा और आधुनिक सोच का अनोखा संगम है. करीब 400 साल पुरानी इस विरासत को राठौड़ परिवार ने न सिर्फ संभालकर रखा, बल्कि उसे एक नई पहचान भी दी. जहां कभी राजसी जीवन की झलक मिलती थी, वहीं आज यह स्थान एक वर्ल्ड क्लास हेरिटेज डेस्टिनेशन के रूप में देश-विदेश में प्रसिद्ध हो चुका है. खास बात यह है कि रोहट गढ़ की असली ताकत इसकी सादगी और ग्रामीण संस्कृति है, जो विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है. ठाकुर सिद्धार्थ सिंह की देखरेख में यह गढ़ आज भी अपनी पुरानी विरासत को संजोए हुए है, वहीं आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव देता है. 1990 में शुरू हुई इस नई सोच ने रोहट गढ़ को पर्यटन के नक्शे पर खास जगह दिलाई और आज यह राजस्थान की शान बन चुका है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj