Entertainment

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर CBFC विवाद? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अभी सेंसर बोर्ड को भेजी ही नहीं

Last Updated:July 04, 2026, 14:32 IST

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म सीबीएफसी में अटक गई है और इसके सर्टिफिकेशन पर रोक लगा दी गई है. अब इन दावों पर सलमान खान फिल्म्स ने आधिकारिक बयान जारी कर पूरी स्थिति साफ कर दी है. प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा ही नहीं गया है, इसलिए सीबीएफसी से जुड़े सभी दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं.

ख़बरें फटाफट

सलमान की 'मातृभूमि' पर CBFC विवाद? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- भेजी ही नहींZoom‘मातृभूमि’ के मेकर्स इसकी नई रिलीज डेट पर काम कर रहे हैं.

नई दिल्ली. सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ पिछले कुछ समय से चर्चा में है. फिल्म को लेकर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं कि फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड की मुश्किलों में फंस गई है. जिसकी वजह से फिल्म के सर्टिफिकेशन को रोक दिया गया है. इन अफवाहों के कारण फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर काफी चिंता देखी जा रही थी. अब इन सभी खबरों पर खुद सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ‘सलमान खान फिल्म्स’ (SKF) ने ऑफिशियल बयान जारी कर सच्चाई सबके सामने ला दिया है.

सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर साफ कहा कि फिल्म को लेकर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह गलत हैं. सलमान खान फिल्म्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है. अफवाहों को पूरी तरह से खारिज और बेबुनियाद बताया.

सलमान खान फिल्म्स ने क्या कहा?

प्रोडक्शन हाउस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘ऐसी कोई भी खबरें या दावे जो यह कह रहे हैं कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को सेंसर बोर्ड के साथ किसी समस्या का सामना करना पड़ा है या इसका सर्टिफिकेशन रोक दिया गया है, पूरी तरह झूठे हैं. असलियत यह है कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड के पास भेजा ही नहीं गया है. इसलिए, ऐसी खबरें पूरी तरह से आधारहीन हैं.’ इसके साथ ही प्रोडक्शन हाउस ने मीडिया घरानों और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि वे बिना जांच-परख के कोई भी अधूरी या गलत जानकारी न फैलाएं. उन्होंने साफ किया कि फिल्म से जुड़ा कोई भी आधिकारिक अपडेट केवल सलमान खान फिल्म्स के अधिकृत चैनलों के जरिए ही दिया जाएगा.

सलमान खान फिल्म्स का पोस्ट

‘बैटल ऑफ गलवान’ से क्यों बदला गया नाम?

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जो साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प पर आधारित थी. फिल्म की रिलीज पहले अप्रैल 2026 में तय की गई थी, जिसे बाद में टाल दिया गया. खबरों की मानें तो बाद में फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ दिया गया, जिसके बाद इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया. नाम बदलने को लेकर निर्देशक अपूर्व लाखिया ने बताया था कि यह फैसला रातोंरात नहीं लिया गया. उन्होंने कहा, ‘शुरुआत से ही हमने दो नाम रजिस्टर्ड कराए थे. फिल्म बनाने के सफर में हमें अहसास हुआ कि यह सिर्फ एक लड़ाई के बारे में नहीं है, बल्कि यह हमारे सैनिकों की इंसानियत, सहानुभूति और उनके भीतर चलने वाले मौन संघर्षों की कहानी है.’

सामने नहीं आईं नई रिलीज डेट

इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. फिलहाल मेकर्स इसकी नई रिलीज डेट पर काम कर रहे हैं.

About the AuthorShikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj