CBSE 12th Topper | Janvi Sharma CBSE 12th Topper Success Story | अलवर की जानवी बनीं बोर्ड टॉपर

Last Updated:May 14, 2026, 09:37 IST
Alwar News: अलवर की जानवी शर्मा ने बिना किसी ट्यूशन के सीबीएसई 12वीं बोर्ड (आर्ट्स) में 99% अंक हासिल कर सबको चौंका दिया है. उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए एआई (AI) और यूट्यूब जैसे डिजिटल संसाधनों का स्मार्ट इस्तेमाल किया. पूरे साल नियमित पढ़ाई, खुद के नोट्स और एनसीईआरटी पर फोकस जानवी की सफलता का मुख्य मंत्र रहा. अब जानवी का सपना यूपीएससी क्लियर कर एक आईएएस अधिकारी बनना है ताकि वे देश की सेवा कर सकें. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और जिले में खुशी का माहौल है.
ख़बरें फटाफट
CBSE Topper Success Story: राजस्थान के अलवर जिले की होनहार बेटी जानवी शर्मा ने सीबीएसई (CBSE) 12वीं बोर्ड के नतीजों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा जानवी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता की गूंज अब पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है. जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए, जानवी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और उनके पिता भगवान शर्मा की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए.
जानवी की इस सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इसके लिए किसी भी महंगे कोचिंग संस्थान या ट्यूशन का सहारा नहीं लिया. आज के डिजिटल युग में जहाँ बच्चे सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करते हैं, वहीं जानवी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और यूट्यूब को अपना सबसे बड़ा गुरु बनाया. जानवी ने बताया कि किताबों में कई बार किसी विषय पर सीमित जानकारी होती थी, ऐसे में उस टॉपिक की गहराई तक पहुँचने और ‘एक्स्ट्रा नॉलेज’ के लिए वे AI का उपयोग करती थीं. इसके अलावा, स्कूल में जो कॉन्सेप्ट समझ नहीं आते थे, उन्हें वे यूट्यूब पर उपलब्ध बेहतरीन लेक्चर्स के माध्यम से पूरा करती थीं.
तैयारी की रणनीति: NCERT और सेल्फ-नोट्स पर फोकसअपनी पढ़ाई के तरीके को साझा करते हुए जानवी ने बताया कि उन्होंने पूरे साल नियमितता (Consistency) बनाए रखी. उन्होंने NCERT के सिलेबस को अपना आधार बनाया और हर चैप्टर को बार-बार पढ़ा. पढ़ाई के दौरान वे स्वयं के ‘शॉर्ट नोट्स’ तैयार करती थीं, जो परीक्षा के अंतिम दिनों में रिवीजन के लिए बेहद कारगर साबित हुए. जानवी के अनुसार, “शुरुआत में मैं रोजाना 2 से 3 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी, लेकिन प्री-बोर्ड परीक्षाओं के दौरान मैंने अपनी पढ़ाई का समय बढ़ाकर 5 से 6 घंटे कर दिया था.” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है.
भविष्य का सपना: IAS बनकर देश की सेवा99% जैसे शानदार स्कोर के बाद जानवी के हौसले बुलंद हैं. अब उनका एकमात्र लक्ष्य संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक आईएएस (IAS) अधिकारी बनना है. जानवी का कहना है कि वह प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज के वंचित तबकों के लिए काम करना चाहती हैं. यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्होंने अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दिया है और उनका कहना है कि अब वे अपनी एकाग्रता बढ़ाने के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग और भी कम कर देंगी. उनकी यह कहानी उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों के अभाव में हार मान लेते हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan



