Chittorgarh News: श्री सांवलियाजी दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार कंटेनर से टकराए, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Last Updated:June 15, 2026, 22:31 IST
Bike Accident In Chittorgarh: चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हौड़ा गांव के पास खड़े कंटेनर से मोटरसाइकिल टकरा गई. हादसे में बाइक सवार प्रहलाद गुर्जर और सत्यनारायण चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों श्री सांवलियाजी मंदिर में दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल चित्तौड़गढ़ पहुंचाया गया. इलाज के दौरान प्रहलाद गुर्जर की मौत हो गई, जबकि सत्यनारायण चौधरी को उदयपुर रेफर किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
चित्तौड़गढ़. जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हौड़ा गांव के निकट हाईवे पर खड़े एक कंटेनर में पीछे से मोटरसाइकिल घुस जाने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होने के कारण उदयपुर रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, प्रहलाद गुर्जर और सत्यनारायण चौधरी मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्री सांवलियाजी मंदिर में दर्शन करने गए थे. दर्शन के बाद दोनों अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जब वे हौड़ा गांव के पास पहुंचे, तब हाईवे पर कथित रूप से नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े एक कंटेनर से उनकी मोटरसाइकिल पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी और दोनों युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े.
हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और घायलों की सहायता में जुट गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ पहुंचाया.
उपचार के दौरान प्रहलाद गुर्जर ने तोड़ा दम
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का उपचार शुरू किया, लेकिन प्रहलाद गुर्जर की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका. इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, वहीं दूसरे घायल सत्यनारायण चौधरी की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर भदेसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाईवे पर खड़े कंटेनर से टकराने के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कंटेनर निर्धारित नियमों के अनुसार खड़ा था या नहीं.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Chittaurgarh,Chittaurgarh,Rajasthan



