Tech

CMF का नया फोन करेगा सबको हैरान, मिलेगी 5500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च से पहले ही डिटेल लीक

CMF अपने अफोर्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया डिवाइस जोड़ने की तैयारी कर रहा है. कंपनी का आने वाला CMF Phone 3 Pro जल्द लॉन्च हो सकता है, जो CMF Phone 2 Pro का सक्सेसर होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फोन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, खासकर डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में.

कहा जा रहा है कि कंपनी इस बार प्लास्टिक बॉडी को हटाकर मेटल फ्रेम दे सकती है, जिससे फोन ज्यादा प्रीमियम फील देगा, जबकि इसका सिग्नेचर डिजाइन पहले जैसा ही रखा जाएगा.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो पहले इस्तेमाल किए गए मीडियाटेक डायमेंसिटी चिपसेट की जगह लेगा.

मिलेगी 12जीबी रैमइसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे यूज़र्स को स्मूद और फास्ट एक्सपीरिएंस मिल सकता है.

डिस्प्ले के तौर पर इसमें 6.81-इंच का AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी भी बेहतर होगी.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है, जो 120x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करेगा. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

बैटरी और चार्जिंग के मामले में भी यह फोन मजबूत नजर आता है, क्योंकि इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, डिवाइस में IP64 और IP68 रेटिंग भी दी जा सकती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाएगी.

कितनी होगी कीमत?लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो CMF Phone 3 Pro को मई महीने में पेश किया जा सकता है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. भारत में इसकी संभावित कीमत करीब ₹27,999 बताई जा रही है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बना सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj