Colombia Earthquake: 107KM गहराई से हिली धरती, कई शहरों में हाहाकार, हर तरफ तबाही, ये 5 वीडियो दिखा रहे कोलंबिया का हाल

Last Updated:August 10, 2026, 23:21 IST
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार तड़के आए एक विनाशकारी 7.4 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. इस खौफनाक हादसे में अब तक कम से कम 77 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे हुए हैं. इसकी कुछ भयानक वीडियो सामने आए हैं जो तबाही के बारे में बता रहे हैं.
कोलंबिया में सोमवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के बेहद शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी. पश्चिमी कोलंबिया के कई शहरों में इमारतें गिर गईं और कई लोग मलबे में फंस गए. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम 77 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं.
भूकंप की जानकारी रखने वाली अमेरिका एजेंसी यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र चोको प्रांत के सैन जोसे डेल पालमार के पास करीब 107 किलोमीटर की गहराई में था. झटके इतने तेज थे कि देश के कई बड़े शहरों में भी महसूस किए गए.
सबसे ज्यादा मौतें रिसाराल्दा में
पश्चिमी कोलंबिया के रिसाराल्दा प्रांत में सबसे ज्यादा मौतों की खबर है. प्रांत के गवर्नर जुआन डिएगो पाटिनो के मुताबिक, यहां 42 लोगों की जान गई. राजधानी पेरेइरा में एक इमारत की बाहरी दीवार में दरारें पड़ने के बाद पूरा ढांचा नीचे आ गिरा. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इमारत गिरते ही सड़क पर धूल और मलबे का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया.



