स्कूलों में मीडिया बैन पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पोद्दार स्कूल से विधानसभा तक निकला पैदल मार्च

Last Updated:August 20, 2026, 14:17 IST
Rajasthan Congress Protest: जयपुर में सरकारी स्कूलों में मीडिया कवरेज और वीडियोग्राफी पर रोक के विरोध में कांग्रेस विधायक दल ने प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पोद्दार मूक-बधिर स्कूल पहुंचे. कांग्रेस ने शिक्षा विभाग के आदेश के साथ स्कूलों की जर्जर स्थिति और प्रवेश संबंधी मुद्दों को लेकर भी विरोध जताया. इसके बाद विधायक दल ने पोद्दार स्कूल से विधानसभा तक पैदल मार्च किया.
ख़बरें फटाफट
जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पोद्दार मूक-बधिर स्कूल पहुंचे विधायक
जयपुर: राजधानी जयपुर में सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और शिक्षा विभाग द्वारा मीडिया कवरेज पर लगाई गई रोक के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपना लिया है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पोद्दार मूक-बधिर स्कूल से विधानसभा तक एक पैदल मार्च निकाला. इस प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने सरकार की शिक्षा नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से एक ऐसा फरमान जारी किया था जिसके तहत सरकारी स्कूलों के परिसरों में वीडियोग्राफी और मीडिया कवरेज करने पर पाबंदी लगा दी गई थी. कांग्रेस का आरोप है कि सरकार स्कूलों की वास्तविक और जमीनी हकीकत को जनता तथा मीडिया के सामने आने से रोकना चाहती है. इसी नीति के विरोध में आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल सीधे पोद्दार स्कूल पहुंचा ताकि शिक्षा व्यवस्था के काले सच को सामने लाया जा सके.
स्कूलों की जर्जर स्थिति पर तीखा हमलाविपक्ष के नेता टीकाराम जूली की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों ने प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों की बदहाल और जर्जर स्थिति का मुद्दा जोर-शोर से उठाया. पार्टी नेताओं का कहना है कि आज अधिकांश सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है, इमारतें जर्जर हो रही हैं और छात्रों का भविष्य खतरे में है. ऐसे मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय शिक्षा विभाग केवल पाबंदियां और फरमान जारी करने में व्यस्त है.
पोद्दार स्कूल से विधानसभा तक पैदल मार्चविरोध प्रदर्शन की शुरुआत त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पोद्दार मूक-बधिर स्कूल से हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता एकत्र हुए. पोद्दार स्कूल का दौरा करने के बाद कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा की ओर पैदल मार्च किया. इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए और चेतावनी दी गई कि यदि स्कूलों में मीडिया और जनता के एंट्री पर लगी रोक को जल्द नहीं हटाया गया, तो इस आंदोलन को पूरे राजस्थान में चलाया जाएगा.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 20, 2026, 14:17 IST



