चंबल में मौत बनकर घात लगाए बैठा था मगरमच्छ, किनारे पहुंचते ही युवक को दबोचा, जानें फिर क्या हुआ

Last Updated:May 10, 2026, 17:33 IST
Karauli Crocodile Attack: करौली जिले के मंडरायल क्षेत्र में चंबल नदी किनारे मगरमच्छ के हमले से हड़कंप मच गया. भैंसों को पानी पिलाने गए एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर उसे पानी की ओर खींचने की कोशिश की. युवक की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठियों-पत्थरों से मगरमच्छ को भगाकर उसकी जान बचाई. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद करौली जिला अस्पताल रेफर किया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने नदी किनारे सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
ख़बरें फटाफट

करौली में भैंसों को पानी पिलाने गए युवक पर मगरमच्छ ने अचानक किया हमला
करौली. जिले के मंडरायल क्षेत्र में चंबल नदी किनारे मगरमच्छ के हमले से दहशत फैल गई. यहां भैंसों को पानी पिलाने गए एक युवक पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई. गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद करौली जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, मंडरायल क्षेत्र के चंबल नदी किनारे स्थित गांव का एक युवक रोज की तरह अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए नदी किनारे गया था. इसी दौरान वह नदी के पास पहुंचा तो पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया. मगरमच्छ ने युवक को पकड़कर पानी की ओर खींचने की कोशिश की. युवक ने खुद को बचाने का प्रयास करते हुए जोर-जोर से शोर मचाया.
युवक की चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण
युवक की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े. लोगों ने लाठियों और पत्थरों की मदद से मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया. काफी देर की मशक्कत के बाद मगरमच्छ युवक को छोड़कर पानी में चला गया. हालांकि हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके हाथ और पैर पर गहरे घाव बताए जा रहे हैं. ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया.
बेहतर इलाज के लिए युवक को किया गया रेफर
डॉक्टरों के अनुसार, युवक की प्राथमिक उपचार के उसकी गंभीर हालत को देखते हुए करौली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के बाद मंडरायल क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से चंबल नदी किनारे मगरमच्छों की हलचल बढ़ गई है. कई बार मगरमच्छ नदी किनारे तक आ जाते हैं, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों में डर बना रहता है. ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Karauli,Rajasthan



