आईपीएल 2026 के सबसे बड़े फ्लॉप खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए बने बोझ

Last Updated:May 10, 2026, 17:51 IST
CSK vs LSG IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे. पंत को सीएसके के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने आउट किया. ऋषभ पंत ने टीम के लिए 12 गेंद में 15 रनों का योगदान दिया, जिसमें उन्होंने 2 चौके लगाए. इस तरह पंत एक बार फिर से फेल रहे.
सीएसके के खिलाफ 15 रन बनाकर आउट हुए ऋषभ पंत
नई दिल्ली: लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर बल्लेबाजी में फेल रहे. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 53वें मैच में पंत 12 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. पंत की नाकामी का ही परिणाम है कि लखनऊ इस सीजन के प्लेऑफ से बाहर होने की रेस में सबसे आगे है. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत इस सीजन में अपनी टीम के लिए 11 मैचों में सिर्फ सिर्फ 251 रन ही बनाए पाए हैं. यही कारण है कि पंत को इस सीजन का सबसे फ्लॉप खिलाड़ी बताया जा रहा है. लखनऊ ने आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में खरीदा था, लेकिन अब यह खिलाड़ी टीम के लिए बोझ बन चुका है.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



