Curd Side effects : प्याज का रायता फेफड़ों के लिए खतरनाक, दही इन चीजों के साथ बना जाती जहर, जानिए कैसे?

Last Updated:August 04, 2026, 16:20 IST
Health tips : क्या आप भी लंच या डिनर में दही खाते हैं. डॉक्टर भी भोजन के साथ दही खाने की सलाह देते हैं, लेकिन हमेशा दही फायदेमंद हो यह जरूरी नहीं. लोग प्याज का रायता बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन यह खतरनाक हो सकता है. देहरादून के आयुष चिकित्सक डॉ. सिराज लोकल 18 से बताते हैं कि कई बार यह फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो जाता है. दूध के बाद भी दही का सेवन न करें. विपरीत तासीर वाले भोजन से शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन बिगड़ सकता है. दही और प्याज का कॉम्बिनेशन कुछ लोगों के लिए पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है.
देहरादून. पेट को ठंडक देने और पाचन के लिए दही का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है. अधिकतर डॉक्टर भी भोजन के साथ दही खाने की सलाह देते हैं, लेकिन हमेशा दही फायदेमंद हो यह जरूरी नहीं है. दही अगर अपने से उल्टी तासीर वाले उत्पादों के साथ खाई जाती है तो यह बहुत नुकसान पहुंचा सकती है. लोग प्याज का रायता बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन यह नुकसान भी दे सकता है क्योंकि प्याज की तासीर गर्म होती है और दही ठंडी होती है. कई बार यह फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो जाता है. दूध के बाद भी दही का सेवन न करें. घी के साथ भी दही खाने से गाल ब्लैडर पर बुरा असर पड़ता है. इस तरह ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए.
आयुर्वेद में बताया गया तासीर का अंतर
देहरादून के आयुष चिकित्सक डॉ. सिराज लोकल 18 से बताते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, हर खाद्य पदार्थ की अपनी एक तासीर होती है. दही की तासीर ठंडी मानी जाती है, जबकि कच्चे प्याज की तासीर गर्म होती है. जब दो विपरीत तासीर वाली चीजों को एक साथ मिलाकर खाया जाता है तो इसे आयुर्वेद में असंगत भोजन कहा जाता है. विपरीत तासीर वाले भोजन से शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन बिगड़ सकता है.
होने लगेगी उल्टी
डॉ. सिराज के मुताबिक, दही और प्याज का कॉम्बिनेशन कुछ लोगों के लिए पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है. कच्चे प्याज में सल्फर और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं जो दही के साथ मिलकर कुछ लोगों के पेट में गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की वजह बन सकते हैं. अगर आपका पाचन तंत्र संवेदनशील है तो इस संयोजन से पेट में जलन या भारीपन महसूस हो सकता है. दूध के साथ भी दही नहीं खाना चाहिए. दूध और दही को एक साथ या एक के तुरंत बाद दूसरे का सेवन नहीं करना चाहिए. दही एक फ्रेमेंटेड प्रोडक्ट है. जब इसे दूध के साथ मिलाया जाता है, तो यह पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है और पेट खराब होने या उल्टी जैसी समस्याओं की वजह बन सकता है.
पाचन के लिए भारी
आयुष चिकित्सक डॉ. सिराज कहते हैं कि दही और घी को मिलाकर खाने को लेकर भी तरह-तरह की बातें कही जाती हैं. हालांकि भारतीय खानपान में पराठों पर घी लगाकर दही के साथ खाने की पुरानी परंपरा रही है. ज्यादा मात्रा में वसायुक्त दही और घी का एक साथ सेवन पाचन पर भारी पड़ सकता है, लेकिन सामान्य मात्रा में यह हर किसी को नुकसानदायक नहीं देता है. लोगों को गाल ब्लैडर की परेशानी सिर्फ तभी होती है जब कोई व्यक्ति ज्यादा तला-भुना या ज्यादा वसायुक्त भोजन लंबे समय तक करता है.
खट्टे फल और दही का तालमेल खतरनाक
डॉ. सिराज बताते हैं कि दही के साथ संतरा, नींबू जैसे ज्यादा खट्टे फल और टमाटर मिलाकर खाना भी सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है. दही में पहले से ही लैक्टिक एसिड होता है. जब इसमें अन्य सिट्रस एसिड वाले फल मिलाए जाते हैं, तो यह पेट में एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है. इससे सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स और त्वचा पर एलर्जी की परेशानी हो सकती है. खरबूजे में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह बहुत जल्दी पचता है जबकि दही को पचने में समय लगता है. दोनों के पचने का समय अलग-अलग होने के चलते पेट में टॉक्सिन्स बन सकते हैं, जिससे हार्ट रेट पर असर पड़ सकता है.
About the AuthorPriyanshu Gupta
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ेंLocation :
Dehradun,Uttarakhand
First Published :
August 04, 2026, 16:20 IST



