Rajasthan

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब राजनीतिक नियुक्तियों की उम्मीदें हुई जवां

Last Updated:June 22, 2026, 17:10 IST

Rajasthan Political Appointments : राजस्थान में भजनलाल सरकार ने अपना आधा कार्यकाल पूरा कर लिया है. लेकिन अभी तक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार है. हाल में भजनलाल सरकार ने हनुमान सिंह राठौड़ को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. इसके साथ ही राजस्थान लोक आयोग में भी दो सदस्यों को नियुक्त किया है. इससे अब राजनीतिक नियुक्तियों की उम्मीदें फिर से जवां हो गई हैं. राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों की उम्मीदें हुई जवां, जानें क्या है वजहZoomराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ ने सोमवार को अपना कार्यभार सामान लिया.

जयपुर. राजस्थान में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता बेसब्री से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं. सूबे की भजनलाल सरकार का आधा कार्यकाल पूरा हो चुका है. लेकिन अभी तक राजनीतिक नियुक्तियों नहीं होने से उनमें मायूसी है. हाल ही में सरकार की ओर से की गई तीन अहम नियुक्तियों ने उनकी उम्मीदों को एक बार फिर से जवां कर दिया है. राज्य सरकार ने दो दिन पहले ही लंबे समय से खाली पड़े राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर हनुमान सिंह राठौड़ को नियुक्त कर दिया है. इसके साथ ही प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित भर्ती एजेंसी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में भी दो सदस्यों की नियुक्ति की है. इससे अब कार्यकर्ताओं और नेताओं को उम्मीद जगी है कि जल्द ही अन्य आयोगों और बोर्डों में भी राजनीतिक नियुक्तियां हो सकती है.

सरकार ने इन नियुक्तियों के साथ ही राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष यूआर साहू का कार्यकाल पूरा होने पर अस्थाई रूप से इसकी कमान इसके सदस्य कर्नल केसरी सिंह को सौंपी है. कर्नल केसरी सिंह को अभी आरपीएससी का पूर्णकालिक अध्यक्ष की बजाय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. भविष्य में इस नियुक्ति में तब्दीली भी हो सकती है. इससे साफ है कि सरकार फिलहाल किसी जल्दबाजी के मूड में नहीं है. वह आयोग के अध्यक्ष का पद जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साध कर भरेगी.

दावेदार अवसर को किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहते
वहीं अन्य निगमों और बोर्डों के अध्यक्ष समेत सदस्यों के पद भी जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर भरे जाएंगे. लेकिन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और आरपीएससी में हुई दो सदस्यों नियुक्तियों के बाद नेता और कार्यकर्ता अलर्ट मोड पर आ गए हैं. राजनीतिक नियुक्ति पाने के लिए लॉबिग फिर से तेज हो गई है. इसके लिए बाकायदा जयपुर से दिल्ली तक की भागदौड़ हो रही है. इसके पीछे वजह यह है कि कई बोर्डों और आयोगों के अध्यक्ष को कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा मिलता है. भले ही कुछ समय के लिए लेकिन नेता इसका आनंद लेना चाहते हैं. इससे उसके कद का अंदाजा भी लगाया जाता है. लिहाजा राजनीतिक नियुक्तियों के इच्छुक नेता इस अवसर को किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहते.

दावेदार इसलिए जयपुर से लेकर दिल्ली तक भागदौड़ करने में जुटे हैं
माना जा रहा है कि सरकार कुछ बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष तथा सदस्यों के पद पंचायत और निकाय चुनाव से पहले भर सकती है. वहीं कुछ को पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की तर्ज पर रूठों को मनाने के लिए ऐन विधानसभा चुनाव से पहले भरा जाएगा. इस बात के भी काफी कयास लगाए जा रहे हैं नीतिन नबीन के पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने के बाद नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है. राजनीतिक नियुक्तियों के लिए सूची भले ही प्रदेश नेतृत्व और सीएम की सहमति से आगे जाएगी लेकिन फाइनल मुहर दिल्ली से ही लगेगी. लिहाजा दावेदार जयपुर से लेकर दिल्ली तक भागदौड़ करने में जुटे हैं.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj