जिम में पसीना बहा रही हैं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ, ‘अल्फा’ के खतरनाक वर्कआउट फोटोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका!

Last Updated:June 28, 2026, 10:32 IST
Alia Bhatt Sharvari Wagh Alpha Workout: फिल्मी परदे पर पहली बार दिखेगा दो हसीनाओं का ऐसा खतरनाक रूप! फिल्म ‘अल्फा’ में जासूस बनने के लिए आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने जिम में उठाया भारी वजन. दोनों का यह हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट वीडियो देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट रहे हैं. देखिए दोनों ‘अल्फा वुमन’ की कड़क ट्रेनिंग की तस्वीरें .
Alia Bhatt Sharvari Wagh Alpha Workout Video: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी. अपनी कैरेक्टर को बखूबी निभाने के लिए दोनों काफी टफ प्रैक्टिस कर रही हैं. हाल ही में दोनों का एक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे ‘अल्फा’ के लिए कड़ी ट्रेनिंग लेती दिख रही हैं. उनकी इस हार्ड वर्क को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. चलिए दिखाते हैं दोनों की धांसू फोटोज.
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ के लिए जिम में पसीना बहा रही हैं. फिल्म में खुद को एक जासूस के रूप में ढालने के लिए दोनों ही हसीनाएं बेहद कठिन वर्कआउट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए उनके नए वीडियो में उनकी फिटनेस और लगन साफ देखी जा सकती है.
वायरल वीडियो में आलिया भट्ट मुश्किल एक्सरसाइज बहुत ही आसानी से करती हुई नजर आ रही हैं. वे अपनी पावर और स्टैमिना को बढ़ाने के लिए हैवी वेट ट्रेनिंग और कोर वर्कआउट पर ध्यान दे रही हैं. मां बनने के बाद भी आलिया की ऐसी फिटनेस देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं.
Add as Preferred Source on Google
शरवरी वाघ भी फिटनेस के मामले में आलिया को कड़ी टक्कर दे रही हैं. वीडियो में वे बहुत ही फुर्ती के साथ अलग-अलग तरह के जंप्स और पुश-अप्स करती दिख रही हैं. फिल्म ‘मुंज्या’ की सफलता के बाद शर्वरी इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए खुद को पूरी तरह एक्शन मोड में ला चुकी हैं.
यह पहली बार है जब वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की किसी फिल्म की कमान पूरी तरह से दो लेडी कलाकारों के हाथ में है. इससे पहले टाइगर, पठान और वॉर जैसी फिल्मों में मेल एक्टर्स लीड रोल में थे. यही वजह है कि आलिया और शरवरी स्क्रीन पर बेस्ट दिखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं.
बता दें कि ये वीडियो और फोटोज खुद आलिया और शरवरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम पर पोस्ट किया है. दोनों ने अपनी मूवी का काउंटडाउन पोस्ट कर लिखा बस 6 दिन और… इसके बाद # लगाकर उन्होंने बताया कि अल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. जैसे ही दोनों का यह वर्कआउट वीडियो इंटरनेट पर आया, फैंस ने इस पर कमेंट्स की बरसात कर दी. लोग आलिया और शर्वरी को ‘अल्फा वुमन’ कह रहे हैं. फैंस का मानना है कि बॉलीवुड में इस तरह का तगड़ा फीमेल एक्शन देखने को नहीं मिला है और यह वीडियो फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट को और बढ़ा देता है.
हाल ही में फिल्म का एक शेड्यूल कश्मीर की खूबसूरत वादियों में पूरा हुआ था, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं. अब अगले बड़े एक्शन शेड्यूल पर जाने से पहले दोनों स्टार्स खुद को फिजिकली और मेंटली मजबूत करने के लिए जिम में घंटों बिता रही हैं.
फिल्म ‘अल्फा’ का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले हिट सीरीज ‘द रेलवे मेन’ बनाई थी. इस फिल्म को बहुत बड़े बजट और इंटरनेशनल लेवल के एक्शन के साथ बनाया जा रहा है. आलिया और शर्वरी की यह जोड़ी सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हो रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



