सरकार की ओर से भी वर्मी कंपोस्ट यूनिट के लिए अनुदान राशि I sirohi news I rajasthan news

होमताजा खबरकृषि
सिरोही में खाद किल्लत के बीच किसान ने निकाला ऐसा जुगाड़,जानकर रह जाएंगे हैरान
Last Updated:June 17, 2026, 17:23 IST
सिरोही में किसानों ने खरीफ बुवाई की तैयारी शुरू कर दी है. इस समय डीएपी और यूरिया जैसे रासायनिक खादों की भारी मांग रहती है, जिससे कई जगहों पर खाद की कमी और लंबी कतारों की समस्या देखने को मिलती है. इस समस्या से निपटने के लिए सिरोही के खारा गांव के किसान गेनाराम गरासिया ने अपने खेत में वर्मी कंपोस्ट यूनिट स्थापित की है. कृषि विभाग की मदद और 1.30 लाख रुपये की लागत (50 हजार रुपये अनुदान) से बनी इस इकाई में केंचुआ खाद तैयार की जा रही है. जरूरत पड़ने पर गोबर खाद में रॉक फॉस्फेट मिलाकर डीएपी की कमी भी पूरी की जा रही है.
सिरोही. राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है. इसी के साथ किसानों ने भी इस सीजन के लिए बुवाई शुरू करने की तैयारी कर ली है. बुवाई के समय किसानों को सबसे ज्यादा खाद की जरुरत होती है, इसमें डीएपी और यूरिया खाद की मांग सबसे ज्यादा होती है. एक साथ डिमांड होने से कई सरकारी खाद–बीज गोदामों पर किसानों की लंबी कतारें लगने लगती है और कई जगहों पर खाद की कमी का भी किसानों को सामना करना पड़ता है. समय पर खाद नहीं मिलने से किसान समय पर बुवाई नहीं कर पाता है और इससे फसल उत्पादन भी प्रभावित होता है, लेकिन सिरोही जिले के कई किसान खाद की कमी को दूर करने के लिए अपने स्तर पर खाद तैयार कर रहे है. जिले के कई किसान अब खेतों में ही वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाकर और गोबर खाद तैयार कर डीएपी यूरिया खाद के विकल्पों को अपना रहे है. सिरोही जिले के खारा गांव के प्रगतिशील किसान गेनाराम गरासिया ने दो वर्ष पहले अपने खेत में वर्मी कम्पोस्ट इकाई लगाई थी. जिसमें करीब 1.30 लाख की लागत आई थी, जिसमें विभाग से 50 हजार का आर्थिक सहयोग अनुदान के रूप में मिला था. अब वह अपने स्तर पर केंचुआ खाद तैयार कर रहे है. ज्यादा जरुरत होने पर गोबर की खाद में रॉक फास्फेट मिला कर डीएपी की कमी पूरी की जा रही है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sirohi,Rajasthan


