Rajasthan

Dausa Farmers Protest: खाद के नाम पर किसानों से खेल? DAP के साथ दी एक्सपायरी नैनो यूरिया, 600 रुपए तक वसूले

Last Updated:October 07, 2026, 17:45 IST

Dausa Farmers Protest: दौसा जिला मुख्यालय पर खाद वितरण के दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया. किसानों का आरोप है कि DAP के साथ जबरन नैनो यूरिया दी गई और इसके बदले 600 रुपए तक अतिरिक्त वसूले गए. किसानों के मुताबिक दी गई नैनो यूरिया की पैकेजिंग 2023 की थी, जबकि वह 2025 में एक्सपायर हो चुकी थी.Amazon Prime DayTop Deals Insideकिसानों को दी जा रही थी एक्सपायरी नैनो यूरिया, विरोध के बाद बंद हुआ खाद वितरणZoom

दौसा. जिला मुख्यालय पर खाद वितरण के दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया. किसानों का आरोप है कि उन्हें DAP खाद के साथ जबरन नैनो यूरिया की बोतलें दी गई और इसके बदले उनसे अतिरिक्त राशि भी वसूली गई. किसानों ने बताया कि नैनो यूरिया के नाम पर उनसे करीब 600 रुपए तक अतिरिक्त लिए गए. मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब किसानों के हाथ में थमाई गई नैनो यूरिया की बोतलों की एक्सपायरी डेट सामने आई.

किसानों के मुताबिक खाद लेने के लिए वे जिला मुख्यालय पर पहुंचे थे. यहां DAP खाद के साथ नैनो यूरिया लेना भी अनिवार्य किया जा रहा था. किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक केवल DAP उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था, बल्कि उसके साथ नैनो यूरिया की बोतल भी दी जा रही थ. किसानों ने इसका विरोध किया और अधिकारियों तथा खाद वितरण से जुड़े कर्मचारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की.

600 रुपए तक अतिरिक्त वसूली का आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि नैनो यूरिया देने के नाम पर उनसे करीब 600 रुपए तक अतिरिक्त राशि वसूली गई. किसानों का कहना था कि जबरन नैनो यूरिया देने के साथ उनसे अतिरिक्त पैसे लेना उचित नहीं है. कई किसानों ने मौके पर ही इसका विरोध शुरू कर दिया. धीरे-धीरे मामला बढ़ा और खाद वितरण केंद्र पर किसानों की भीड़ जमा हो गई.

2023 की पैकेजिंग, 2025 में एक्सपायरी

हंगामे के बीच किसानों ने नैनो यूरिया की बोतलों की जांच की तो उनके लेबल पर पैकेजिंग डेट 2023 दर्ज होने की बात सामने आई. किसानों का आरोप है कि इन बोतलों की एक्सपायरी 2025 में ही हो चुकी थी, इसके बावजूद उन्हें एक्सपायरी नैनो यूरिया की बोतलें थमाई जा रही थी. एक्सपायरी उत्पाद मिलने की बात सामने आने के बाद किसानों का गुस्सा और बढ़ गया. किसानों के लगातार विरोध और हंगामे के बाद नैनो यूरिया का वितरण बंद कर दिया. इसके साथ ही स्थिति बिगड़ने के चलते खाद का वितरण भी रोक दिया. किसानों ने मामले की जांच कराने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने की मांग की. किसानों का कहना है कि खेती के सीजन में पहले ही खाद की परेशानी बनी हुई है और ऐसे में जबरन अतिरिक्त उत्पाद देना उनकी परेशानी को और बढ़ा रहा है.

जांच और कार्रवाई की मांग

किसानों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है. साथ ही किसानों को दी जा रही खाद और नैनो यूरिया की गुणवत्ता व एक्सपायरी डेट की जांच कराने की भी मांग की गई है. फिलहाल हंगामे के बाद खाद वितरण बंद होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Rajasthan

First Published :

October 07, 2026, 17:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj