Rajasthan

पुलिस क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव

Last Updated:July 02, 2026, 08:15 IST

बीकानेर में एसीबी के इंस्पेक्टर श्रवण बिश्नोई की पुलिस क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मूल रूप से चक विजयसिंहपुरा के निवासी श्रवण बिश्नोई का हाल ही में जयपुर सीआईडी में ट्रांसफर हुआ था. परिजनों ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि बेडशीट से पंखा साफ करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से गले में फंदा लग गया और यह हादसा हुआ. बीछवाल थाना पुलिस और एफएसएल टीम इस मामले की हर एंगल से गहन जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

बीकानेर में एसीबी इंस्पेक्टर श्रवण बिश्नोई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतZoomबीकानेर में ACB इंस्पेक्टर श्रवण बिश्नोई की संदिग्ध मौत, पुलिस क्वार्टर में मिला शव

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले से महकमे को झकझोर देने वाली एक बेहद ही चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है. यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में तैनात एक इंस्पेक्टर की सरकारी पुलिस क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक अधिकारी की पहचान श्रवण बिश्नोई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चक विजयसिंहपुरा के निवासी थे. पुलिस क्वार्टर के भीतर इंस्पेक्टर का शव फंदे से लटका मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है.

बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके में स्थित सरकारी पुलिस क्वार्टर में यह पूरी घटना घटित हुई. घटना के संबंध में मृतक इंस्पेक्टर श्रवण बिश्नोई के परिजनों ने पुलिस को एक लिखित रिपोर्ट सौंपी है. परिजनों ने अपनी दी गई रिपोर्ट में इस पूरी घटना को एक दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्पेक्टर श्रवण बिश्नोई अपने कमरे में बेडशीट (चादर) की मदद से छत के पंखे की सफाई कर रहे थे. परिजनों का दावा है कि पंखा साफ करने के दौरान अचानक पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने की वजह से वह बेडशीट उनके गले में ही लिपट गई और फंदे का रूप धारण कर लिया, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस परिजनों के इस दावे और हादसे की थ्योरी की भी गंभीरता से पड़ताल कर रही है.

हाल ही में बीकानेर एसीबी से जयपुर सीआईडी में हुआ था ट्रांसफरदिवंगत इंस्पेक्टर श्रवण बिश्नोई की गिनती महकमे के बेहद सक्रिय और तेजतर्रार अधिकारियों में होती थी. वह लंबे समय से बीकानेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की चौकी में अपनी सेवाएं दे रहे थे. विभागीय सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनका बीकानेर से तबादला (Transfer) राजधानी जयपुर के सीआईडी (CID) विंग में हो गया था. वह जयपुर में अपनी नई जॉइनिंग की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी संदिग्ध मौत की इस खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है.

बीछवाल थाना पुलिस हर एंगल से कर रही है मामले की गहन जांचघटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बीछवाल थाना पुलिस ने मौके पर एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. बीछवाल थानाधिकारी के अनुसार, परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली गई है. हालांकि, मौत के पीछे कोई अन्य कारण, मानसिक तनाव या आत्महत्या का मामला तो नहीं है, पुलिस इन सभी संभावित बिंदुओं और हर एंगल को ध्यान में रखकर मामले की बेहद गहनता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bikaner,Bikaner,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj