हाईवे पर छुपे खतरनाक स्पॉट अब मोबाइल पर… जानें जयपुर पुलिस का QR कोड सिस्टम कैसे बचाएगा जान?

Last Updated:April 29, 2026, 18:14 IST
Jaipur QR Scan System Alert on Highway: जयपुर रेंज पुलिस ने जयपुर दिल्ली हाईवे पर क्यूआर कोड आधारित स्कैनर सिस्टम शुरू किया गया है. यहां टीम ब्लेक स्पोट रेड, ऑरेंज, यलो जोन में बांटकर मोबाइल अलर्ट से हादसे घटाने की कोशिश में जुटी है. दावा किया जा रहा है कि इससे हाईवे पर उन जगहों की पहचान आसानी से हो सकेगी जहां हादसे ज्यादा होते हैं. यानी अब सिर्फ ट्रैफिक जाम ही नहीं, बल्कि खतरे वाली जगह भी मोबाइल पर दिख सकेगी.
जयपुर दिल्ली हाईवे पर क्यूआर कोड से ब्लैक स्पॉट अलर्ट सिस्टम शुरू
जयपुर. जयपुर से एक अलग तरह की खबर सामने आई है, जहां सड़क हादसों को कम करने के लिए पुलिस ने नया तरीका अपनाया है. बात सीधी है, हाईवे पर लोग चलते तो हैं लेकिन उन्हें पहले से ये पता नहीं होता कि आगे कौन सा हिस्सा ज्यादा खतरनाक है. यही वजह है कि कई बार हादसे अचानक होते हैं और जान चली जाती है. अब इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जयपुर रेंज पुलिस ने एक नया प्रयोग शुरू किया है.
जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने अपनी टीम के साथ मिलकर क्यूआर कोड आधारित स्कैनर सिस्टम तैयार किया है. दावा किया जा रहा है कि इससे हाईवे पर उन जगहों की पहचान आसानी से हो सकेगी जहां हादसे ज्यादा होते हैं. यानी अब सिर्फ ट्रैफिक जाम ही नहीं, बल्कि खतरे वाली जगह भी मोबाइल पर दिख सकेगी.
क्यूआर स्कैन से दिखेंगे खतरनाक स्पॉट, मोबाइल पर मिलेगा अलर्टइस नए सिस्टम में ब्लेक स्पोट यानी वो जगहें चिन्हित की गई हैं जहां हादसे ज्यादा हुए हैं. ब्लेक स्पोट का मतलब ऐसे स्थान से है जहां 500 मीटर के दायरे में पिछले 3 से 5 साल में 10 या उससे ज्यादा लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई हो. आईजी राहुल प्रकाश के मुताबिक, इन जगहों को तीन हिस्सों में बांटा गया है. रेड स्पोट, जहां 20 से ज्यादा मौतें हुई. ऑरेंज स्पोट, जहां 10 से 20 मौतें हुई. और यलो स्पोट, जहां 10 से कम मौतें हुई. जब कोई व्यक्ति मोबाइल में लोकेशन चालू करेगा तो आने वाले समय में ये तीनों तरह के स्पोट दिखाई देंगे.
सिर्फ इतना ही नहीं, इन स्पोट के पास पहुंचने पर मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भी आएगा ताकि वाहन चालक पहले से सतर्क हो जाए. फिलहाल जब तक यह सुविधा सीधे मैप पर पूरी तरह शुरू नहीं होती, तब तक लोग क्यूआर कोड स्कैन कर इन जगहों की जानकारी ले सकते हैं.
जयपुर दिल्ली हाईवे से शुरुआत, आगे पूरे राज्य में योजनाइस सिस्टम की शुरुआत जयपुर दिल्ली हाईवे से की जा रही है. यहां पुलिस ने पहले ही सर्वे कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 6 रेड जोन, 37 ऑरेंज जोन और 78 यलो जोन ब्लेक स्पोट चिन्हित किए गए हैं. ये क्यूआर कोड अब हाईवे किनारे पुलिस थानों, ढाबों, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप पर लगाए जाएंगे. आगे चलकर इन्हें वाहनों, खासकर ट्रकों पर भी लगाने की योजना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर सकें.
आईजी राहुल प्रकाश ने अपने कार्यालय में इसका डेमो भी दिखाया और कहा कि अगर यह तरीका सही से काम करता है तो देशभर में हादसे कम करने में मदद मिल सकती है. इससे पहले भी वे भरतपुर रेंज में रहते हुए साइबर अपराध रोकने के लिए एंटी वायरस जैसी पहल कर चुके हैं.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 29, 2026, 18:14 IST



