Rajasthan

Deeg Famous Street Food | Famous Dishes of Deeg | what to Eat in Deeg | डीग फेमस स्ट्रीट फूड | डीग का मशहूर खाना | डीग में क्या खाएं |

होमफोटोलाइफ़फूड

डीग के मेवात में मिलेगा देसी जायकों का खजाना, ये 4 देसी व्यंजन जरूर चखें

Last Updated:August 27, 2026, 09:11 IST

Deeg Famous Street Food: अगर डीग की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो ऐतिहासिक विरासत देखने के साथ यहां के देसी स्वाद को जानना भी जरूरी है. डीग के मेवात क्षेत्र में मिलने वाले पारंपरिक व्यंजन स्थानीय खान-पान की समृद्ध परंपरा की झलक दिखाते हैं. यहां की आलू-काजू की सब्जी अपने अनोखे स्वाद के कारण पर्यटकों के बीच चर्चा में रहती है. मिठाइयों में बड़ा, कुरकुरा और रस से भरा जलेबा खास आकर्षण है, जबकि मिल्क केक अपनी गाढ़ी देसी मिठास के लिए पसंद किया जाता है. स्थानीय दुकानों पर मिलने वाला नरम दही बड़ा भी स्वाद के शौकीनों को खूब भाता है. खास बात यह है कि इन व्यंजनों में आज भी स्थानीय सामग्री और पारंपरिक बनाने का अंदाज देखने को मिलता है. इसलिए डीग की सैर पर आने वाले लोगों के लिए ये देसी व्यंजन भी यात्रा का अहम हिस्सा बन सकते हैं.

अगर आप भी डीग घूमने आ रहे हैं तो यहां के ऐतिहासिक महलों और किलों के साथ-साथ मेवात क्षेत्र के खास स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें. डीग का मेवात इलाका अपनी देसी खान-पान की परंपरा और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है. यहां आने वाले पर्यटकों को ऐसे कई स्थानीय व्यंजन मिलते हैं, जिनका स्वाद उन्हें दूसरी जगहों पर आसानी से नहीं मिलता. खास बात यह है कि इन व्यंजनों में स्थानीय स्वाद औ रबनाने का पारंपरिक तरीका आज भी बरकरार है.

मेवात क्षेत्र का सबसे खास व्यंजन माना जाता है आलू-काजू की सब्जी.  सुनने में यह सामान्य सब्जी लग सकती है, लेकिन इसका स्वाद इसे खास बनाता है. मसालों के साथ तैयार की गई इस सब्जी में आलू और काजू का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. लोग इसे रोटी, पूरी या अन्य देसी व्यंजनों के साथ खाना पसंद करते हैं. डीग घूमने आने वाले पर्यटक भी स्थानीय दुकानों पर रुककर इस खास सब्जी का स्वाद लेना पसंद करते हैं.

इसके अलावा यहां का जलेबा भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.आकार में बड़ा और स्वाद में बेहद कुरकुरा व रसदार जलेबा यहां की मिठाई की खास पहचान बन चुका है. गरमा-गरम जलेबा खाने का अपना अलग ही आनंद है. इसके साथ ही मिल्क केक भी यहां आने वाले लोगों को खूब पसंद आता है. दूध से तैयार होने वाली यह मिठाई अपने गाढ़े स्वाद और देसी मिठास के लिए जानी जाती है. पर्यटक अक्सर इसे चखने के साथ-साथ अपने साथ पैक करवाकर भी ले जाते हैं.

Add as Preferred Source on Google

डीग के मेवात क्षेत्र में मिलने वाला दही बड़ा भी स्वाद के शौकीनों के लिए खास आकर्षण है. नरम बड़े, दही, मसालों और चटनी के साथ तैयार किया जाने वाला यह व्यंजन गर्मी हो या सामान्य मौसम, लोगों को खूब पसंद आता है. स्थानीय दुकानों पर इसका देसी अंदाज देखने को मिलता है. यही वजह है कि डीग आने वाले पर्यटक घूमने के साथ यहां के पारंपरिक स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने का मौका भी नहीं छोड़ते.

डीग की पहचान सिर्फ अपने ऐतिहासिक स्थलों और पर्यटन के लिए ही नहीं बल्कि यहां के देसी खान-पान के लिए भी है.अगर आप डीग की यात्रा पर आ रहे हैं. तो आलू-काजू की सब्जी, जलेबा, मिल्क केक और दही बड़ा जरूर चखें इन स्थानीय स्वादों के जरिए आपको मेवात क्षेत्र की खान-पान की समृद्ध परंपरा को करीब से जानने और महसूस करने का मौका मिलेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 27, 2026, 09:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj