Rajasthan

पिंकसिटी जयपुर से हटेंगे पुराने सिटी बस स्टॉप, 680 स्टॉपेज का सर्वे हुआ शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति

Last Updated:April 20, 2026, 13:08 IST

Jaipur News. राजधानी जयपुर में बेकार हो चुके बस स्टॉपेज को हटाया जाएगा. इसके लिए ऐसे बस स्टॉपेज की पहचान शुरू कर दी गई है जिनकी अब जरुरत नहीं है. वहीं कुछ स्थानों पर नए बस स्टॉप बनाए जाएंगे. राजधानी को जाम मुक्त करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. चार विभागों ने राजधानी में 680 बस स्टॉपेज का सर्वे शुरू कर दिया है. इनमें ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निगम और JCTCL शामिल हैं. पिंकसिटी जयपुर से हटेंगे पुराने सिटी बस स्टॉप, 680 स्टॉपेज का सर्वे हुआ शुरूZoomजयपुर पुराने सिटी बस स्टॉप हट जाने से ट्रैफिक सुगम हो सकेगा.

जयपुर. राजधानी जयपुर में दुनियाभर से लोग घूमने आते है और यहां की यादें और तस्वीरें अपने साथ लेकर जाते हैं. इसलिए जरूरी है कि जयपुर शहर हर लिहाज से सुंदर दिखे और स्थानीय लोगों से लेकर सैलानियों तक को किसी तरह की परेशानी ना हो. इसी कड़ी में सरकार के 4 विभागों ने मिलकर जयपुर में बने पुराने बस और ऑटो स्टैंड का सर्वे शुरू कर दिया है. शहरभर से अनावश्यक बस स्टॉप हटाए जाएंगे ताकि शहर को जाम से मुक्ति मिल सके. वहीं ऑटो के लिए नए स्टॉपेज बनाए जाएंगे.

जयपुर आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत के अनुसार जयपुर में आजादी से समय से अब तक 680 बस स्टॉप बनाए गए हैं. इन में से ज्यादातर अब अनुपयोगी साबित हो रहे हैं. शुरूआती दौर में जयपुर में बसों के 43 रूट बनाए गए थे. उस समय 4 हजार से ज्यादा सिटी बस शहर में चला करती थी. इन हजारों बसों के लिए 680 बस स्टॉप निर्धारित किए गए थे. लेकिन अब ये बसें घटकर सिर्फ 500 तक रह गई हैं. लिहाजा बसों की संख्या कम होने के कारण अब इन बस स्टॉपेज की जरूरत भी खत्म हो गई है.

ऑटो के स्टॉप बढ़ाए जाएंगे और बसों के स्टॉप हटाए जाएंगेना केवल सिटी बसें बल्कि ऑटो तक के स्टॉपेज बनाए गए थे. शुरूआती दौर में ऑटो के 81 करीब स्टॉप थे. तब ऑटो की संख्या कम थी. लेकिन अब ऑटो की संख्या बढ़कर 30 हजार तक पहुंच गई है. ऑटो की संख्या बढ़ने के कारण अब इनके स्टॉप बढ़ाए जाएंगे और बसों के स्टॉप हटाए जाएंगे. परिवहन विभाग का मानना है कि इस परिवर्तन के कारण शहर का ट्रैफिक बहाल होगा और अनावश्यक जगहों पर जाम नहीं लगेगा. सरकार ने इस काम की ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निगम और JCTCL विभागों को जिम्मेदारी दी है.

25 अप्रैल को ये रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगीइन चारों विभागों ने मिलकर सर्वे शुरू कर दिया है. सर्वे का काम पूरा करके 25 अप्रैल को ये रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी. सर्वे में अब तक 50 के लगभग बस स्टॉप का निरीक्षण कर लिया गया है. अगर शहर में बने सभी बस स्टॉपेज को नया रूप दिया जाता है और पुराने गैरजरूरी बस स्टैंड को हटाया जाता है तो निश्चित रूप से जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी. इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था जहां ठीक होगी वहीं बाहर से आने वाले सैलानियों को भी कोई दिक्कत नहीं होगी.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 20, 2026, 13:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj