Rajasthan

46 सीटर बस में सवार थे 57 यात्री, बस को मॉडीफाई करवाया गया था, मृतकों की संख्या पहुंची 21

Last Updated:October 15, 2025, 15:03 IST

Jaisalmer Bus Fire Case : जैसलमेर बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या 21 पहुंच गई है. बस मालिक, चालक और परिचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग अब नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन कर रहा है.जैसलमेर बस हादसा : 46 सीटर बस में सवार थे 57 यात्री, बस को मॉडीफाई करवाया थाबस में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी.

जैसलमेर. जैसलमेर में सड़क पर दौड़ती हुई एसी बस स्लीपर में लगी आग में झुलसे एक और घायल की मौत हो गई है. इससे हादसे में मारे गए मृतकों की संख्या अब 21 तक पहुंच गई है. 15 घायलों का जोधपुर में इलाज चल रहा है. उनमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है. 46 सीटर यह बस बिल्कुल नई थी. लेकिन बस मालिक ने बस को मॉडीफाई करवाया था. जुगाड़ सिस्टम से AC लगवाया गया था. यह बस जोधपुर के केके ट्रेवल्स ग्रुप की थी. बस के पास नॉन स्टॉप बस का परमिट था. लेकिन फिर भी यह गांव-गांव से सवारी उठा रही थी.

जानकारी के अनुसार आग का गोला बनी बस मार्च 2025 का मॉडल थी. बस में 20 सीटिंग सीट और 26 स्लीपर सीट थी. बस चितौड़गढ़ पासिंग थी. हादसे के बाद इस संबंध में बस मालिक और चालक तथा परिचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बस में सेफ्टी सहित अन्य चीजें नहीं होने का आरोप है. केस हादसे के शिकार हुए पत्रकार राजेन्द्र सिंह के भाई चंदन सिंह ने दर्ज करवाया है. हादसे में 19 यात्रियों ने मौके पर ही और 2 ने जोधपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया था. 10 साल के यूनुस की बुधवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई है.

परिवहन मंत्री बोले-मामले की पूरी जांच की जाएगीजैसलमेर बस हादसे के बाद डिप्टी सीएम एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी. बसों के फिटनेस को लगातार परिवहन विभाग कार्रवाई कर रहा है. मॉडिफाइड बसों का विस्तार रोका जाएगा. जयपुर में RTO प्रथम की ओर से लगातार एक्शन लिया जा रहा है. मंगलवार को दोपहर में हुए हादसे के बाद बुधवार को सुबह तक 50 से ज्यादा बसों पर नियमों का उल्लंघन करने पर एक्शन लिया गया है.

आज देर शाम तक हो सकती है मृतकों की शिनाख्तजैसलमेर CMHO डॉ.राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि हादसे में जान गंवा चुके 19 लोगों के शवों के 21 बॉन सेम्पल लेकर जोधपुर भेजे गए हैं. 9 मृतकों के परिजनों के DNA सेम्पलस भी भेजे हैं. कई परिजनों ने जांच के जोधपुर में सेम्पल दिए हैं. आज देर शाम तक मृतकों के शिनाख्त हो जाने की संभावना है. संभवतया गुरुवार तक मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द किए जा सकते हैं.

Sandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें

Location :

Jaisalmer,Jaisalmer,Rajasthan

First Published :

October 15, 2025, 14:33 IST

homerajasthan

जैसलमेर बस हादसा : 46 सीटर बस में सवार थे 57 यात्री, बस को मॉडीफाई करवाया था

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj