Rajasthan

Dhaulpur News: क्रिस्टल देखकर न हों कन्फ्यूज, असली शहद की पहचान का देसी तरीका, पानी से लेकर ब्रेड तक करें ये टेस्ट

Last Updated:September 06, 2026, 17:03 IST

Dhaulpur News: बाजार में मिलने वाला हर शहद शुद्ध हो, यह जरूरी नहीं है. कई बार इसमें पानी या चीनी की चाशनी जैसी चीजों की मिलावट हो सकती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप शहद की गुणवत्ता का अंदाजा लगा सकते हैं. पानी, टिशू पेपर और ब्रेड की मदद से कैसे करें असली-नकली शहद की पहचान, जानिए इस लेख में

शहद का इस्तेमाल पुराने समय से ही सेहत के लिए किया जाता रहा है, इसे प्राकृतिक मिठास के साथ कई उपयोगी गुणों वाला खाद्य पदार्थ माना जाता है. शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. यही वजह है कि लोग इसे दूध, गुनगुने पानी और कई घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाले हर शहद की गुणवत्ता एक जैसी नहीं होती. कई बार इसमें चीनी की चाशनी या पानी जैसी चीजों की मिलावट हो सकती है. ऐसे में नकली और असली शहद का पता कुछ घरेलू आसान तरीकों से कर सकते है.

एक गिलास या कटोरी साफ पानी लें और उसमें एक चम्मच शहद डालें, देखें कि शहद पानी में किस तरह व्यवहार करता है. अगर वह नीचे जाकर जमा रहता है और तुरंत पानी में नहीं घुलता, तो यह गाढ़ा होने का संकेत हो सकता है. वहीं बहुत जल्दी फैलने या घुलने पर उसमें पानी या अन्य मिलावट होने की आशंका हो सकती है.

टिशू पेपर या कागज पर थोड़ा सा शहद डालें, अगर शहद बहुत तेजी से फैलकर कागज को गीला करता है, तो उसमें पानी की मात्रा अधिक होने की आशंका हो सकती है, गाढ़ा शहद आमतौर पर तुरंत नहीं फैलता.

Add as Preferred Source on Google

कई लोगों को लगता है कि शहद में दाने या क्रिस्टल बन जाएं तो वह नकली है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. प्राकृतिक शहद समय के साथ क्रिस्टलाइज होकर गाढ़ा या दानेदार हो सकता है, यह अपने आप में नकली होने का संकेत नहीं है.

ब्रेड पर शहद गिराकर भी आप असली और नकली की पहचान कर सकते हैं. इसके लिए ब्रेड पर शहद डालें. ऐसे में अगर शहद में पानी मिला है तो ब्रेड गीला हो जाएगा. वहीं शुद्ध शहद डालने पर ब्रेड सूखा ही रहेगा,ये नकली और असली शहद का पता करने का बहुत अच्छा तरीका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 06, 2026, 17:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj