Dholpur Crime News: धौलपुर में बच्चों के क्रिकेट विवाद में युवक की सरिया मारकर हत्या, 6 लोग घायल

होमताजा खबरक्राइम
धौलपुर में बच्चों के क्रिकेट विवाद में युवक की सरिया मारकर हत्या, 6 लोग घायल
Last Updated:July 03, 2026, 06:47 IST
Dholpur Crime News: धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के विपरपुर गांव में बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ मामूली विवाद एक खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडों और सरियों से जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें एक युवक गुलफान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक मूल रूप से आगरा का निवासी था और ससुराल में रह रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
ख़बरें फटाफट
Dholpur Crime News: क्रिकेट विवाद में युवक की हत्या
Dholpur Crime News: राजस्थान के धौलपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ के मनियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव विपरपुर में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ एक मामूली सा विवाद देखते ही देखते एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों की ओर से लाठी, सरिए, भाटा और पत्थरों का खुलेआम इस्तेमाल किया गया. इस भीषण और हिंसक मारपीट में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस खूनी खेल के बाद पूरे गांव में भारी तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विपरपुर गांव में एक ही परिवार के कुछ बच्चे अपने घर के बाहर गली में क्रिकेट खेल रहे थे. खेल-खेल में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हो गया. आरोप है कि बच्चों के इस आपसी विवाद के तुरंत बाद एक पक्ष की महिला ने बीच-बचाव करने के बजाय दूसरे पक्ष के मासूम बच्चे के साथ मारपीट कर दी. बच्चे के साथ हुई इस मारपीट की खबर जैसे ही उसके परिजनों को लगी, मामला बड़ों तक पहुंच गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के वयस्क लोग लाठियां और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए और माहौल बेहद हिंसक हो गया.
थाने शिकायत करने गए थे परिजन, पीछे से युवक पर सरियों से हमलाघटनाक्रम के अनुसार, विवाद को बढ़ता देख एक पक्ष के कुछ लोग मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए मनियां थाने रवाना हुए थे. इसी दौरान गांव में मौका पाकर दूसरे पक्ष के लोगों ने घर के बाहर मौजूद युवक गुलफान पर लोहे के भारी सरियों और लाठियों से अचानक ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. आरोपियों ने गुलफान के सिर पर सरियों से कई वार किए, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. चीख-पुकार सुनकर जब गुलफान के अन्य परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े, तो हमलावरों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिसमें छह लोग घायल हो गए.
अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का सायालहूलुहान और अचेत अवस्था में घायल गुलफान को परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मृतक गुलफान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला था और पिछले तीन वर्षों से अपनी ससुराल विपरपुर गांव में ही सपरिवार रह रहा था. गुलफान की मौत के बाद उसके दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है.
आरोपी पक्ष गांव छोड़कर फरार, पुलिस ने शुरू की सरगर्मी से तलाशविवाद और हत्या की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस भारी जाब्ते के साथ तुरंत विपरपुर गांव पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी पक्ष के सभी लोग अपने घरों में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने जिला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. मनियां थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) हरि सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan



