‘धुरंधर’ का हमजा अली बना फोटोग्राफर, फैन हुए अर्जुन कपूर, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर देख फैंस हुए इम्प्रेस

Last Updated:April 28, 2026, 18:46 IST
रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर’ में अपने किरदार हमजा अली को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी एक्टिंग नहीं, बल्कि फोटोग्राफी बनी. हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर रणवीर द्वारा क्लिक की गई अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. ट्रेडिशनल लुक में नजर आए अर्जुन की इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर दोनों अच्छे दोस्त हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद से ही फिल्म में अपने किरदार हमजा अली को लेकर हर तरफ से सुर्खियों में बने हुए हैं. मंगलवार को एक्टर अर्जुन कपूर ने रणवीर के फोटोग्राफी की सराहना की.
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रणवीर द्वारा ब्लैक एंड व्हाइट खींची गई तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर में वे पारंपरिक एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं. एक्टर ने तस्वीर शेयर करते हुए धुरंधर के किरदार हमजा अली का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, ‘जब हमजा उर्फ जस्सी आपकी फोटो खींचता है… रणवीर सिंह.’
रणवीर और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं. दोनों साथ में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों साथ में साल 2014 की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘गुंडे’ में साथ नजर आए थे. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान भी अहम भूमिका में थे.
अर्जुन ने पोस्ट इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है.
अली अब्बास जफर द्वारा लिखी और निर्देशित इस एक्शन फिल्म 70-80 के दशक की दोस्ती, प्यार और एक्शन पर आधारित थी. फिल्म की कहानी 1971 के बांग्लादेश युद्ध के दौरान अनाथ हुए दो दोस्तों, बिक्रम और बाला, के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कोलकाता आकर कोयला माफिया बन जाते हैं. कहानी में मोड़ तब आता है, जब दोनों की जिंदगी में कैबरे डांसर नंदिता (प्रियंका चोपड़ा) आ जाती है. फिल्म में, जब दोनों नंदिता के प्यार में पड़ते हैं, तो उनकी दोस्ती और साम्राज्य पर खतरा मंडराने लगता है. साथ ही, एक ईमानदार पुलिस अफसर (इरफान खान) उन्हें पकड़ने की कोशिश करता है.
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के संगीत को दर्शकों ने खूब सराहा था. साथ ही, फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही थी. यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
एक्टर अर्जुन कपूर की हालिया फिल्म 2025 में आई रोमांटिक-कॉमेडी ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी. फिल्म में अर्जुन के अलावा, रकुल, भूमि पेडनेकर और कमेडियन हर्ष गुजराल मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में हर्ष ने अर्जुन के अजीज दोस्त की भूमिका अदा की थी.
About the AuthorShikha Pandey
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
April 28, 2026, 18:46 IST



