Rajasthan

बीकानेर में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, अजमेर में सीएम की चौपाल और सीकर के शहीद अनिल शर्मा की अंतिम विदाई

Last Updated:May 11, 2026, 08:22 IST

Rajasthan News Live: राजस्थान में आज बीकानेर पुलिस ने 14.13 ग्राम एमडी के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीं, बीकानेर में परीक्षा ड्यूटी से गायब 50 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. अजमेर में सीएम भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर संवाद किया. बीकानेर के बीछवाल में एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला पकड़ी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं. सीकर के लाल शहीद अनिल शर्मा का आज पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live: बीकानेर में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तारZoomRajasthan News Live:

Rajasthan News Live: बीकानेर की नापासर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने नापासर रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए 14.13 ग्राम एमडी (MD) के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान करणसिंह, देवेश, रामदेव, जस्सू और विश्व पारीक के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से पंजाब नंबर की एक कार भी जब्त की है.

बीकानेर: ड्यूटी से गायब रहने वाले 50 से अधिक शिक्षकों को नोटिसशिक्षा विभाग ने दो दिवसीय लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. परीक्षा ड्यूटी के लिए तैनात किए गए 1200 शिक्षकों में से 50 से अधिक शिक्षक गायब मिले. माध्यमिक शिक्षा अधिकारी (DEO) किशनदान चारण ने इन सभी अनुपस्थित शिक्षकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करने की तैयारी कर ली है.

अजमेर: मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएंमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर के कड़ेल ग्राम पंचायत का दौरा किया. यहाँ उन्होंने मुख्य चौराहे पर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और उनकी समस्याओं पर सीधा संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से फीडबैक लिया और किसानों के साथ चाय की चुस्की भी ली. उनके साथ जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत और अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे.

बीकानेर: संदिग्ध अवस्था में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिलाबीछवाल थाना पुलिस ने श्रीगंगानगर रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक बांग्लादेशी महिला को पकड़ा है. जांच में महिला के पास से बांग्लादेशी दस्तावेज बरामद हुए हैं. पूछताछ में महिला ने बताया कि वह मजदूरी के बहाने यहाँ आई थी. फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां महिला से गहन पूछताछ कर रही हैं.

सीकर: शहीद जवान अनिल शर्मा का आज होगा अंतिम संस्कारफतेहपुर के रामसीसर गांव के लाल अनिल शर्मा आज पंचतत्व में विलीन होंगे. अनिल शर्मा उत्तराखंड में तैराकी प्रशिक्षण के दौरान शहीद हो गए थे. उनका पार्थिव शरीर देर रात फतेहपुर पहुंचा. आज जयपुर से सेना की टुकड़ी आएगी और तिरंगा रैली के साथ उन्हें पैतृक गांव ले जाया जाएगा. अनिल शर्मा 6 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे और उनका एक साल का बेटा है. पूरा गांव गमगीन है और शहीद को अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj