दिल्ली से मुंबई तक बाइक पर हाथ की ‘सफाई’, डूंगरपुर पुलिस ने दबोचा 60 वारदातों का मास्टरमाइंड!

Last Updated:April 29, 2026, 11:01 IST
Dungarpur News : डूंगरपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. उसने एक ऐसे अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है जिसके कारनामें सुनकर पुलिस खुद हैरान रह गई. इस गिरोह का सरगना महाराष्ट्र का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों में 60 मामले दर्ज हैं. वह बाइक पर ही रहता है और दिल्ली से मुंबई तक सफर करता है. इस दौरान रास्ते में आने वाले शहरों और कस्बों में चोरियां करता है.
डूंगरपुर पुलिस की ओर से पकड़ा गया शातिर चोर महाराष्ट्र का हिस्ट्रीशीटर है.
डूंगरपुर. डूंगरपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने डूंगरपुर शहर में चोरी की दो वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है. गिरोह के मुख्य सरगना महाराष्ट्र का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों में 60 मामले दर्ज हैं. गिरोह का सरगना और उसका साथी दिल्ली से मुंबई और मुंबई से दिल्ली तक बाइक पर सफर करते थे. इस दौरान बीच में आने वाले शहरों और कस्बों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे.
डूंगरपुर कोतवाली के एसआई भरत कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को डूंगरपुर की हाउसिंग बोर्ड निवासी तुलसी गौड़ ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनके सूने मकान से अज्ञात चोरों ने 50000 नकद, 2 तोला सोने की चेन और करीब 25 तोला चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने परंपरागत पुलिसिंग और मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर सफलता हासिल करते हुए गुजरात के सूरत से जिम्मी उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है.
सरगना के साथी पर भी दर्ज हैं एक दर्जन केस
वहीं उसके साथी उदयपुर निवासी रिजवान और चोरी का माल खरीदने वाले उदयपुर के ही चंदू सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह के सरगना जिम्मी उर्फ दीपक पर 60 से ज्यादा केस दर्ज हैं. मुख्य आरोपी सरगना जिम्मी उर्फ दीपक एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में चोरी के 60 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं.
नशे और ऐशो-आराम के शौक पूरा करने में खर्च करते थे रुपये
उसके साथी रिजवान के खिलाफ उदयपुर जिले के विभिन्न थानों में 12 मामले दर्ज हैं. पूछताछ में इनकी ओर से की जाने वाली वारदातों का अनोखा तरीका सामने आया है. यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता है. आरोपी दिल्ली से मुंबई और मुंबई से दिल्ली तक मोटरसाइकिल पर सफर करते थे. रास्ते में आने वाले शहरों और गांवों में बंद मकानों की रेकी कर उनका ताला तोड़कर अंदर घुसते थे. चोरी के माल और नकदी को ये आरोपी अपने नशे और ऐशो-आराम के शौक पूरा करने में खर्च कर देते थे.About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Dungarpur,Dungarpur,Rajasthan
First Published :
April 29, 2026, 11:01 IST



