Sports

रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया में नहीं मिलेगा मौका! सहवाग ने अय्यर को लेकर क्यों कहा ऐसा?

होमखेलक्रिकेट

रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया में नहीं मिलेगा मौका! अय्यर को लेकर बड़ा बयान

Last Updated:April 28, 2026, 00:06 IST

Virender Sehwag statement shreyas iyer: आईपीएल 2026 के इस सीजन में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया हुआ है. हालांकि, श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी और बल्लेबाजों दोनों से धमाल मचा रहे हैं, जिसके बाद उनकी भारतीय टी20 टीम में वापसी की मांग उठने लगी है. इस बीच अय्यर और इन सभी इन फॉर्म खिलाड़ियों को लेकर पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का बयान सामने आया है.रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया में नहीं मिलेगा मौका! अय्यर को लेकर बड़ा बयानZoomश्रेयस अय्यर को लेकर सहवाग का बयान.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 में बल्ले और कप्तानी दोनों से तहलका मचा रहे हैं. पिछले सीजन आईपीएल फाइनल खेलने वाली अय्यर की पंजाब किंग्स इस बार कमाल कर रही है. सीजन में खेले अब तक 7 मैचों में उसे एक भी हार नहीं मिली है. 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश भी भेंट चढ़ गया था. अय्यर की कप्तानी के हर कोई कसीदे पढ़ रहा है और बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की मांग उठ रही है. अय्यर के अलावा रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल जैसे कई खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं और टीम इंडिया के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं. दिनेश कार्तिक ने हाल ही में कहा था कि पडिक्कल को टीम इंडिया में मौका मिलना चाहिए. हालांकि, वीरेंद्र सहवाग इसे लेकर अलग राय रखते हैं.

वीरेंद्र सहवाग की दो टूक रायभारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस बात से सहमत नहीं हैं. सहवाग का मानना है कि भले ही ये खिलाड़ी रन बना रहे हों, लेकिन मौजूदा भारतीय टीम इतनी मजबूत है कि इसमें नए खिलाड़ियों के लिए जगह ही नहीं है. सहवाग ने ‘क्रिकबज’ पर बातचीत के दौरान कहा, ‘दिनेश कार्तिक कह रहे हैं कि पडिक्कल को इंडिया के लिए खेलना चाहिए, लेकिन हर सीजन में ऐसे खिलाड़ी निकलते हैं जिन्हें लगता है कि उन्हें मौका मिलना चाहिए. पर सवाल यह है कि जगह कहां है?’

श्रेयस अय्यर को लेकर सहवाग का बयान.

सहवाग ने आगे कहा कि रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, देवदत्त पडिक्कल और यहां तक कि यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों के लिए भी फिलहाल टीम में जगह बनाना मुश्किल है. उन्होंने तर्क दिया कि जब पहले से ही पांच-छह खिलाड़ी लगातार रन बना रहे हैं, तो आप किसे टीम से बाहर करेंगे?

भारतीय टीम का दबदबासहवाग की इस बात के पीछे एक ठोस वजह है. भारतीय टी20 टीम इस समय इतिहास की सबसे मजबूत टीम बन चुकी है. भारत ने लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप (2024 और 2026) जीते हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अब तक एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. ऐसे में किसी भी नए खिलाड़ी के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना एक बड़ी चुनौती है.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 28, 2026, 00:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj