Entertainment

दिग्गज एक्टर भरत कपूर का निधन, 80 साल की आयु में ली अंतिम सांस, सितारों ने नम आंखों से दी विदाई

Last Updated:April 27, 2026, 21:55 IST

दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का 80 साल की आयु में निधन हो गया. उन्होंने चार दशक लंबे करियर में थिएटर, फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अपनी खास पहचान बनाई. वे ‘नूरी’, ‘खुदा गवाह’ और ‘स्वर्ग’ जैसी बड़ी फिल्मों में सपोर्टिंग और निगेटिव रोल से मशहूर हुए थे. उन्होंने सिनेमा के साथ-साथ ‘अमानत’ और ‘तारा’ जैसे सीरियलों में भी अहम योगदान दिया. फिल्ममेकर अशोक पंडित और करीबी दोस्त अवतार गिल ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.

ख़बरें फटाफट

दिग्गज एक्टर भरत कपूर का निधन, सितारों ने नम आंखों से दी विदाईZoomभारत कुमार ने ‘नूरी’, ‘खुदा गवाह’ और ‘स्वर्ग’ जैसी फिल्मों में काम किया था.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे. 80 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के सायन अस्पताल में आखिरी सांस ली. सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे उनका निधन हुआ और शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इस दुखद खबर को साझा करते हुए उन्हें एक शानदार इंसान और दिग्गज कलाकार बताया. उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने जानकारी दी कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. उनके जाने से फिल्म और थिएटर जगत में मातम पसर गया है.

भरत कपूर का फिल्मी सफर करीब चार दशकों का रहा. उन्होंने 1972 में कदम रखा और देखते ही देखते 70, 80 और 90 के दशक का एक बड़ा चेहरा बन गए. वे अक्सर विलेन, पुलिस अफसर या वकील जैसे कड़क रोल में नजर आते थे. उन्होंने ‘नूरी’, ‘गुलामी’, ‘आखिरी रास्ता’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. वे भले ही अहम भूमिका में नहीं होते थे, लेकिन अपनी एक्टिंग से वे पूरी महफिल लूट लेते थे. अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ उनके काम को आज भी याद किया जाता है.

सीरियलों में भी किया था कामभारत कपूर का फिल्मी सफर साल 1972 में फिल्म ‘जंगल में मंगल’ से शुरू हुआ था. उन्होंने लगभग चार दशकों तक हिंदी सिनेमा में एक भरोसेमंद कैरेक्टर एक्टर के रूप में काम किया. ‘नूरी’ में बशीर खान और ‘हिंदुस्तान की कसम’ में उस्मान जैसे उनके किरदारों को काफी सराहा गया. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई और कलर्स टीवी के शो ‘भाग्यविधाता’ में अहम भूमिका निभाई.

काम के प्रति ईमानदार रहे भरत कपूरभरत कपूर ने सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, टीवी की दुनिया में भी खूब नाम कमाया. उन्होंने ‘सांस’, ‘अमानत’ और ‘चंद्रकांता’ जैसे मशहूर सीरियल्स में अहम किरदार निभाए. वे एक ऐसे कलाकार थे जो थिएटर, टीवी और फिल्म, तीनों माध्यमों में बराबर की पकड़ रखते थे. उनकी आवाज और उनके काम करने के अंदाज ने उन्हें एक भरोसेमंद अभिनेता बनाया. उनकी सादगी और काम के प्रति ईमानदारी ही वजह है कि आज पूरी इंडस्ट्री उन्हें नम आंखों से विदाई दे रही है. उनका योगदान हमेशा भरतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज रहेगा.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 27, 2026, 21:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj