Entertainment
ब्रेकअप के सालों बाद भी नंबर 1 है पवन-अक्षरा का ये रोमांटिक गाना, व्यूज के मामले में बॉलीवुड को दे रहा है टक्कर

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का विवाद भले ही कितना भी पुराना हो गया हो, लेकिन जब बात ऑन-स्क्रीन रोमांस की आती है, तो आज भी इस जोड़ी का कोई मुकाबला नहीं है. फिल्म ‘सत्या’ का उनका ब्लॉकबस्टर गाना ‘तनी फेरे दी करवटिया’ आज भी यूट्यूब पर इस कदर बवाल काट रहा है कि इसे 4.5 करोड़ से भी ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो सीधे बॉलीवुड के बड़े-बड़े गानों को टक्कर दे रहे हैं. ब्रेकअप के सालों बाद भी फैंस इस जोड़ी की कातिलाना केमिस्ट्री के दीवाने हैं, यही वजह है कि पुराना होने के बावजूद यह गाना आज भी ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है और भोजपुरी का नंबर वन रोमांटिक ट्रैक बना हुआ है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



