सभी REEL देखते रहे, यहां Instagram शुरू हुई Love Story 4 साल बाद 7 फेरे ले ली!

सभी REEL देखते रहे, यहां Instagram शुरू हुई Love Story 4 साल बाद 7 फेरे ले ली!
Social Media Love Story: कभी-कभी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानियां एक छोटे से मैसेज या सोशल मीडिया रिक्वेस्ट से शुरू होती हैं. कोटा के तरुण और भूमिका की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिसने हजारों युवाओं को प्यार और भरोसे का नया एहसास दिया है. सितंबर 2020 में इंस्टाग्राम पर आई एक साधारण फ्रेंड रिक्वेस्ट ने धीरे-धीरे दोस्ती का रूप लिया और फिर यही दोस्ती सच्चे प्यार में बदल गई. शुरुआत “हैलो-हाय” से हुई, फिर मोमोज के बहाने पहली मुलाकात, लंबे ड्राइव, वीकेंड आउटिंग और साथ बिताए गए छोटे-छोटे पल दोनों को एक-दूसरे के बेहद करीब ले आए.
बूंदी किले से लेकर उदयपुर की झीलों तक, दोनों ने साथ में अनगिनत यादें बनाईं. लेकिन उनकी राह आसान नहीं थी. इंटरकास्ट होने की वजह से परिवार और समाज सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आए. कई मुश्किलों और चार साल के इंतजार के बाद आखिरकार दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए. 22 नवंबर 2025 को तरुण और भूमिका शादी के बंधन में बंध गए. इंस्टाग्राम पर शुरू हुई यह कहानी अब एक खूबसूरत वैवाहिक जिंदगी में बदल चुकी है. यह लव स्टोरी साबित करती है कि सच्चा प्यार वक्त जरूर लेता है, लेकिन अगर भरोसा और धैर्य हो तो मंजिल जरूर मिलती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




