एयरपोर्ट पर युवती को देख थमीं आंखें, बातें सुन सबकी रुकी सांसें, फिर मेगा ऑपरेशन; असम से दिल्ली तक सब टेंशन में

होमताजा खबरदेश
एयरपोर्ट: युवती को देख थमीं आंखें, बातें सुन रुकी सांसें, दिल्ली तक टेंशन
Last Updated:June 20, 2026, 21:36 IST
गुवहाटी एयरपोर्ट से पकड़ी गई एक युवती ने असम से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है. बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची युवती ने ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने सेंट्रल सिक्योरिटी एजेंसीज की भी टेंशन बढ़ा दी है. इस युवती की निशानदेही पर अब तक 14 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे…
Airport News: यह बात असम के गुवहाटी एयरपोर्ट की है. गुवाहाटी से बेंगलुरु की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंची एक युवती को देख सुरक्षा एजेंसियों की आंखें थम गईं थी. उसके हावभाव, बातचीत के लहजे और हरकतों को देखने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को पूरा भरोसा हो चुका था कि कुछ ना कुछ गड़बड़ है. लिहाजा, जब इस युवती से मनोवैज्ञानिक तरीके से बातचीत शुरू की गई. बातचीत के दौरान, इस युवती ने जो बातें बताई, उसे सुनने के बाद सभी की सांसें कुछ पलों के लिए थम गईं थीं.
आनन फानन मामले की जानकारी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो और स्थानीय पुलिस से भी साझा की गई. इसके बाद, गुवहाटी में एक एक मेगाऑपरेशन की शुरूआत की गई. देखते ही देखते, इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस पूरे घटनाक्रम के बाद असम से लेकर दिल्ली तक सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है. दरअसल, पूरा मामला बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ का है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खुलासे के आधार पर उन लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है, असम के अलग अलग इलाकों में छिपकर बैठे हुए हैं.
कैसे पकड़ में आई आरोपी बांग्लादेशी महिला
सनसनीखेज मामले की शुरुआत गुवाहाटी एयरपोर्ट से हुई, जहां एक युवती बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट पकड़ने आई थी. सुरक्षाकर्मियों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ. जब उसकी सघन तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए. महिला के पास से पश्चिम बंगाल के पते पर बना एक आधार कार्ड बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह त्रिपुरा के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी. इसके बाद वह कई राज्यों की सीमाओं को चकमा देते हुए असम पहुंची थी.
‘सेफ हाउस’ से अरेस्ट हुए 14 बांग्लादेशी
महिला से मिले इनपुट्स के आधार पर असम पुलिस ने बिना वक्त गंवाए गुवाहाटी के एक ठिकाने पर आधी रात को धावा बोल दिया. इस सीक्रेट ऑपरेशन में पुलिस ने एक ही जगह छिपे 14 अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया. जांच में पता चला है कि ये सभी आरोपी बांग्लादेश के ‘खुलना’ जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल इन सभी को रूपनगर स्थित पुलिस कैंप में रखकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.
गुवाहाटी बना घुसपैठियों का ‘लॉन्च पैड’
सुरक्षा एजेंसियों की प्रारंभिक जांच में एक बेहद डरावना पैटर्न सामने आया है. घुसपैठिए सबसे पहले पश्चिम बंगाल और मेघालय के दावकी सेक्टर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हैं. सीमा पार करने के बाद वे सीधे गुवाहाटी पहुंचते हैं. गुवाहाटी को एक ‘लॉन्च पैड’ या ट्रांजिट पॉइंट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां ये लोग कुछ दिन ठहरते हैं, जाली भारतीय दस्तावेज तैयार करवाते हैं और फिर देश के अन्य महानगरों के लिए रवाना हो जाते हैं.
देश के कई बड़े शहरों में फैल चुका है नेटवर्क
अधिकारियों के मुताबिक, इस नेटवर्क की जड़ें असम, पश्चिम बंगाल, बेंगलुरु और मुंबई जैसे बड़े शहरों तक फैली हुई हैं. यहां से निकले कई घुसपैठिए पहले ही इन महानगरों में जाकर कंस्ट्रक्शन साइट्स, राजमिस्त्री, घरेलू कामकाज और दिहाड़ी मजदूरी के भेष में छिप चुके हैं. अब असम पुलिस की बॉर्डर विंग कानूनी प्रक्रिया के तहत इन सभी की पहचान सत्यापित करने और इन्हें वापस डिपोर्ट करने की कार्रवाई में जुट गई है.
About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Guwahati,Kamrup Metropolitan,Assam



