पिता बेचते हैं चाय, बेटी बनी फिल्म स्टार! 70 MM के रूपहले पर्दे पर नेहा दिखाएंगी अभिनय का जलवा

Last Updated:June 29, 2026, 12:08 IST
Neha Aswani Success Story: पश्चिमी राजस्थान के छोटे से जिले बालोतरा में चायवाले की बेटी ने अभावों को चुनोती मानकर ना केवल उसे पार किया बल्कि आज अपना नाम गुजरात की ख्यातिप्राप्त कलाकारों में शामिल कर लिया है. 50 से ज्यादा फिल्मों और गानो में काम कर चुकी नेहा आसवानी ने मशहूर गायक राहत फतेह अली खान के साथ भी एक गाना कर रखा है. नेहा सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और राजस्थानी और गुजराती भाषा को सीखने में उसे खूब मेहनत की. अभिनेत्री और मॉडल के साथ वह वह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी काम करती हैं.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर. पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा की तंग गलियों से निकलकर एक बेटी ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है. पिता की छोटी सी चाय की दुकान और आर्थिक अभावों के बीच पली-बढ़ी नेहा आसवानी ने सपनों को परिस्थितियों के आगे झुकने नहीं दिया. नेहा 50 से अधिक फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं.
पश्चिमी राजस्थान के छोटे से जिले बालोतरा में चायवाले की बेटी ने अभावों को चुनौती मानकर ना केवल उसे पार किया बल्कि आज अपना नाम गुजरात की ख्यातिप्राप्त कलाकारों में शामिल कर लिया है. 50 से ज्यादा फिल्मों और गानों में काम कर चुकी नेहा आसवानी ने मशहूर गायक राहत फतेह अली खान के साथ भी एक गाना कर रखा है. टी सीरीज राजस्थान और टी सीरीज गुजरात में नेहा आसवानी का बड़ा नाम है.
राजस्थानी और गुजराती फिल्मों की बन गई हैं जाना-पहचाना नाम
बालोतरा की तंग गलियों से निकल कर रुपहले पर्दे तक के नेहा के सफर को लेकर नेहा ने लोकल 18 से खास बातचीत की है. नेहा आसवानी बालोतरा की इकलौती ऐसी कलाकार हैं, जिन्होंने राजस्थानी और गुजराती फिल्मों में काम किया है. बतौर अभिनेत्री और मॉडलिंग के साथ वह वह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी काम करती हैं. नेहा का जन्म 8 दिसंबर 1998 को हुआ था. वह बताती है कि बालोतरा में पिता का चाय का काम है लेकिन अभावों के चलते उसने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे है.
नेहा को अभिनय और मॉडलिंग का बचपन से था शौक
नेहा इन दिनों अहमदाबाद में रहती हैं. नेहा को अभिनय और मॉडलिंग का बचपन से ही शौक था और इसी वजह से वह अपनी कॉलेज की पढ़ाई तक पूरी नहीं कर पाई. नेहा को राजस्थानी फिल्म ‘नुचवाना’ में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है. इस फिल्म का निर्देशन ध्रुव सांखला ने किया है. रेखा बालार और प्रफुल बोराना के साथ नेहा ने अपनी फिल्म श्री आई जी के लिए 2023 के राजस्थान सिनेमा पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का पुरस्कार जीता है.
50 से ज्यादा वीडियो में कर चुकीं हैं अभिनय
उन्होंने अब्दुल शेख के संगीत वीडियो ‘इजाजत’ में भी अभिनय किया है. वह अक्सर विभिन्न एजेंसियों के लिए मॉडलिंग शूट करती हैं. उनके पोर्टफोलियो में वेडिंग फोटोग्राफी के साथ-साथ सांस्कृतिक और फैशन से संबंधित शूट भी शामिल हैं. वह बताती हैं कि अब तक वह 50 से ज्यादा वीडियो में अभिनय कर चुकी है. उन्होंने राहत फतेह अली खान के साथ भी काम किया है. उन्होंने हाल ही में स्टेज एप पर एक साथ 4 वेब सीरीज में भी काम किया है.
सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं नेहा आसवानी
नेहा सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती है और राजस्थानी और गुजराती भाषा को सीखने में उसे खूब मेहनत लगी. वह बताती है कि किसी भी काम की सफलता के लिए कड़ी मेहनत और एकाग्रता बहुत जरूरी है. नेहा का कहना है कि वह तीन बहने है और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उस पर है. वह बताती है कि जल्द ही उसकी एक अनाम फ़िल्म 70 एम एम पर्दे पर रिलीज होगी.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Barmer,Rajasthan



