झूम उठेगा पाली! सजेगी बॉलीवुड सिंगर्स की महफिल, जैसलमेर का संगीत देगा सुकून, जानिए कहां क्या खास है

Last Updated:December 31, 2025, 12:46 IST
New Year Celebration Pali: पाली के डिस्ट्रिक्ट क्लब में बुधवार शाम नए साल के स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान लाइव कॉन्सर्ट, हाई फाई डिजिटल डोल्बी साउंड, लाइव डीजे, आसमानी आतिशबाजी और रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी. बॉलीवुड सिंगर पियूष मेहरुलिया, दीपिका साहू, अहाना चटर्जी और कॉमेडियन दीपेंद्र सिंह दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. क्लब परिसर को आकर्षक लाइटिंग और सजावट से सजाया गया है. भारी भीड़ को देखते हुए आगंतुकों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है.
डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली की ओर से बुधवार शाम नए साल के स्वागत को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर लाइव कॉन्सर्ट के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी. कार्यक्रम की सभी तैयारियों को क्लब पदाधिकारियों ने अंतिम रूप दे दिया है. क्लब के राजेश पाटनेचा ने बताया कि आयोजन में हाई फाई डिजिटल डोल्बी साउंड, आसमानी आतिशबाजी और लाइव डीजे आकर्षण का केंद्र रहेंगे. बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर पीयूष मेहरुलिया अपनी टीम अहाना चटर्जी, दीपिका साहू और सोनल चौबीसा के साथ लाइव बैंड पर शानदार प्रस्तुतियां देंगे. नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए क्लब में खास इंतजाम किए गए हैं.

डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली में नए साल के जश्न को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यहां एक साथ दो बॉलीवुड सिंगर्स अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे, जिससे पालीवासियों के लिए फुल नाइट पार्टी का माहौल बनेगा. लाइव म्यूजिक, डीजे और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा. क्लब प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचें. यदि शाम 6 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे, तो उसके बाद प्रवेश में परेशानी और भारी भीड़ का सामना करना पड़ सकता है.

एक नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सिंगर्स और कॉमेडियन डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली में नए साल के जश्न को खास बनाने वाले हैं. क्लब की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां बॉलीवुड सिंगर पियूष मेहरुलिया के साथ सोलफुल वॉइस के लिए पहचानी जाने वाली दीपिका साहू और अहाना चटर्जी अपनी शानदार गायकी की प्रस्तुतियां देंगी. उनकी आवाज़ और परफॉर्मेंस से ऐसा माहौल बनेगा, मानो पूरा बॉलीवुड म्यूजिक पाली में उतर आया हो. दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने के लिए मशहूर कॉमेडियन दीपेंद्र सिंह भी अपनी कॉमेडी से समां बांधेंगे. यह शाम संगीत और हास्य से भरपूर रहने वाली है.
Add as Preferred Source on Google

पाली जिले के सुमेरपुर रोड स्थित द ग्रांट गणपति एप्पल रिसोर्ट में कल्चर नाइट का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस खास मौके पर जैसलमेर की फेमस लंगा पार्टी अपनी लोक संगीत की प्रस्तुति देकर राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाएगी. वहीं, मशहूर कॉमेडियन दीपेंद्र सिंह अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को खूब गुदगुदाएंगे और शाम को यादगार बनाएंगे. कार्यक्रम को लेकर पूरे डिस्ट्रिक्ट क्लब परिसर को आकर्षक लाइटिंग और सजावट से सजाया गया है. तैयारियों को अंतिम रूप देने में विवेक मेहता, प्रशांत मुथा, लवकेश कोठारी, सुमित कवाड, हर्ष लोढ़ा, नितिन चोपड़ा, ऋषि बोहरा, ऋषभ तलेसरा सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं.

जिले के जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र के आस-पास स्थित होटल और रिसोर्ट न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पूरी तरह फुल हैं. आगामी एक सप्ताह तक यहां रहने की सभी प्रमुख जगहें पहले से बुक हो चुकी हैं. देशभर से बड़ी संख्या में सैलानी जवाई की पहाड़ियों में खुले में घूमते लेपर्ड को देखने के लिए पहुंच रहे हैं. नए साल के जश्न को खास बनाने के लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कई होटल्स व रिसोर्ट्स में कल्चर नाइट, लोक नृत्य, संगीत कार्यक्रम और कैम्प फायर का आयोजन किया जा रहा है. इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
First Published :
December 31, 2025, 12:46 IST
homerajasthan
झूम उठेगा पाली! सजेगी बॉलीवुड सिंगर्स की महफिल, जानिए कहां क्या खास है



