Business

Stock Tips। Kalyan Jewellers Share target Price। 4 दिन में 40% चढ़ा ये शेयर, तीन साल में पैसा 4 गुना करने वाले इस स्‍टॉक पर बुलिश हैं ब्रोकरेज

Last Updated:July 13, 2026, 11:03 IST

Stock Tips : कल्‍याण ज्‍वेलर्स शेयर आज भी जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज फर्म सिटीग्रुप और मोतीलाल ओसवाल ने इस ज्‍वेलरी शेयर पर अपनी बाय रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज क्‍यों इस शेयर पर बुलिश है और उन्‍होंने कल्‍याण ज्‍वेलर्स शेयर का क्‍या टारगेट प्राइस दिया है, जानिए.

ख़बरें फटाफट

Stock Tips : 4 दिन में 40% चढ़ा ये शेयर, तीन साल में पैसा कर चुका है चार गुना Zoomकल्‍याण ज्‍वेलर्स शेयर का भाव एक महीने में 48 फीसदी चढ़ा है.

नई दिल्ली. कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) के शेयरों में आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी देखने को मिली. चार दिन में यह शेयर 40 फीसदी उछल चुका है. आज यह करीब सात फीसदी की तेजी के साथ 508 रुपये पर कारोबार कर रहा है. पिछले कारोबारी सत्र में इस शेयर में आठ फीसदी की तेजी आई थी. तीन साल में करीब 200 फीसदी रिटर्न देने वाले इस कल्‍याण ज्‍वेलर्स शेयर पर ब्रोकेरेज सिटीग्रुप (Citigroup) और मोतीलाल ओसवाल बुलिश हैं और निवेशकों को इस शेयर में पैसा लगाने की सलाह दी है.

कल्‍याण ज्‍वेलर्स का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड राजस्व सालाना आधार पर 38% बढ़ा है. सेम स्‍टोर सेल्‍स ग्रोथ भारत में 28% रही. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में भी शानदार प्रदर्शन किया था. इस दौरान उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 86.6% उछलकर 1,285 करोड़ रुपये रहा. नेट रेवेन्‍यू 31,262 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने निवेशकों को 2.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की भी घोषणा की है.

कल्‍याण ज्‍वेलर्स शेयर रिटर्न

कल्‍याण ज्‍वेलर्स शेयर का भाव एक महीने में 48 फीसदी चढ़ा है. तीन महीने में इस शेयर ने 16 फीसदी रिटर्न दिया है तो साल 2026 में इसकी कीमत में 6 फीसदी का इजाफा हुआ है. एक पिछले एक साल की बात करें तो इस ज्‍वेलरी शेयर ने निवेशकों को करीब 12 फीसदी का नुकसान कराया है. पिछले तीन साल में कल्‍याण ज्‍वेलर्स शेयर ने मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है और इसकी कीमत इस अवधि में 196 फीसदी चढ़ गई है.

कल्‍याण ज्‍वेलर्स शेयर टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज सिटीग्रुप ने कल्‍याण ज्‍वेलर्स शेयर पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 750 रुपये रखा है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भी इस शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और 525 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कैंडरे बाय कल्‍याण ज्‍वेलर्स का राजस्व वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 112% बढ़ा. इस दौरान कंपनी ने Candere के 5 नए शोरूम खोले. यह वृद्धि सभी प्रमुख बाजारों में मजबूत परिचालन गति और स्वस्थ सेम स्‍टोर बिक्री वृद्धि (SSSG) की वजह से संभव हुई.

फोन पे के शेयर.मार्केट में क्वांट रिसर्चर निश्चल जैन के अनुसार, शेयर ने अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 327 रुपये से जोरदार रफ्तार पकड़ी है. शेयर के लिए 373 रुपये का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में उभरा है, जबकि 530 रुपये के आसपास तत्काल रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है. निश्चल जैन का कहना है कि जिन निवेशकों के पास पहले से यह शेयर है, वे इसे होल्ड कर सकते हैं. नए निवेशक शेयर में किसी भी गिरावट या कीमतों के स्थिर होने पर खरीदारी कर सकते हैं.

 (Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj