Rajasthan

भिवाड़ी में लगी आग! खुशखेड़ा की पशु आहार कंपनी जलकर खाक, कई जिलों से पहुंची दमकल की गाड़ियां, करोड़ों का नुकसान

Last Updated:April 19, 2026, 17:52 IST

Bhiwadi Factory Fire Incident: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में विजय इंडस्ट्रीज में देर रात भीषण आग लग गई. करीब 10,000 वर्ग मीटर में फैली फैक्ट्री का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया. आग बुझाने के लिए 80 दमकल गाड़ियां 10-11 घंटे से जुटी हैं. आधे हिस्से में आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि बाकी हिस्से में प्रयास जारी हैं. रॉ मटेरियल में बार-बार आग भड़कने से चुनौती बनी हुई है. करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है. कई जिलों से दमकल बुलानी पड़ी और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

ख़बरें फटाफट

भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव! 50 से ज्यादा पहुंची दमकल की गाडियांZoomभिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव! आधी रात ऑयल फैक्ट्री धू-धू कर जली

भिवाड़ी: खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां पशु आहार (फीड) बनाने वाली विजय इंडस्ट्रीज में भीषण आग लगी. यह आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते कंपनी का करीब 10,000 वर्ग मीटर में फैला बड़ा परिसर इसकी चपेट में आ गया और ज्यादा हिस्सा जलकर राख हो गया.

इस घटना के बाद से ही दमकल विभाग लगातार आग बुझाने में जुटा हुआ है. रात से शुरू हुई यह आग 10 से 11 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है. हालांकि, कंपनी के लगभग आधे हिस्से में आग पर काबू पा लिया है, लेकिन बाकी हिस्से में अभी भी आग बुझाने का काम जारी है. फिलहाल मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां तैनात हैं, जो लगातार फेरे लगाकर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही हैं.

50 से 60 दमकल गाड़ियां बुलाई गईंरीको फायर इंचार्ज राजू खान के अनुसार, कंट्रोल रूम को रात करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आग की भयावहता को देखते हुए अलवर, तिजारा, कोटपूतली, बहरोड़, तावडू और भिवाड़ी सहित आसपास के इलाकों से 50 से 60 दमकल गाड़ियां बुलाई गईं. कुल मिलाकर करीब 80 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने में हिस्सा लिया.

करोड़ों का नुकसान, जांच के बाद सामने आएगी वजहआग के बीच कंपनी में मौजूद तैयार माल को बचाने के प्रयास भी जारी हैं. कर्मचारियों की मदद से सामान को गाड़ियों में लोड कर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है, ताकि नुकसान को कम किया जा सके. मिली जानकारी के अनुसार, इस आगजनी की घटना में कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि, अभी तक नुकसान का सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है. कंपनी प्रबंधन ने बताया कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का पूरा आकलन किया जाएगा और आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी.

दमकल विभाग लगातार निगरानी बनाए हुएदमकल कर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कंपनी के अंदर रखे रॉ मटेरियल में बार-बार भड़क रही आग है. इसी कारण आग पूरी तरह बुझाने में समय लग रहा है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर दमकल विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Khairthal,Alwar,Rajasthan

First Published :

April 19, 2026, 17:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj