Rajasthan

Food Recipe | गर्मी लू में सबसे बेस्ट फूड | घर पर 5 मिनट में बनाए चटनी

Last Updated:May 05, 2026, 15:20 IST

Garmi Me Mircha Pyaaj Aur Dahi Ki Chutney: तपती गर्मी और ऊपर से चलने वाली झुलसाती लू ,ऐसे में शरीर को अंदर से ठंडा रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. लेकिन घबराइए मत, क्योंकि आपकी रसोई में ही छुपा है इसका सबसे सटीक समाधान. हम बात कर रहे हैं. मिर्ची,प्याज और दही की चटनी की. कहने को तो यह एक साधारण साइड डिश हैलेकिन यह चटनी गर्मी के मौसम में किसी लाइफ-सेवर से कम नहीं है.

इस रामबाण चटनी को बनाने के लिए आपको बहुत कम सामान की जरूरत होगी. इसके लिए 2 मध्यम आकार के बारीक कटे प्याज, 3-4 हरी मिर्च (स्वाद अनुसार), एक कप ताजा गाढ़ा दही, आधा छोटा चम्मच राई, जीरा, चुटकी भर हींग, स्वादानुसार नमक और तड़के के लिए एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल लें. हरा धनिया ऊपर से सजाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

गर्मी का देसी इलाज
पुराने समय से ही गाँवों में प्याज और दही का सेवन लू से बचने का सबसे प्रभावी तरीका माना गया है. यह चटनी न केवल आपके जायके को बढ़ाती है, बल्कि शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में भी मदद करती है. वही दही का प्रोबायोटिक पेट को शीतलता प्रदान करता है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे महज 5 से 10 मिनट में आप स्वाद और सेहत का यह बेजोड़ संगम तैयार कर सकते हैं, जो दाल-चावल से लेकर पराठे तक, हर खाने का स्वाद दोगुना कर देगा.

चटनी का असली स्वाद इसके तड़के में छिपा है. एक छोटे पैन में तेल गरम करें. जब तेल से धुआं निकलने लगे, तो इसमें राई, जीरा और हींग डालें. जैसे ही राई चटकने लगे, गैस बंद कर दें और इस गरम तड़के को तुरंत दही और प्याज के मिश्रण पर डाल दें. तड़के की खुशबू पूरी चटनी में समा जाएगी और आपके खाने का स्वाद और भी दुगना हो जाएगा.

Add as Preferred Source on Google

तड़का लगाने के बाद इसमें स्वादानुसार सफेद नमक और अगर आप चाहें तो थोड़ा काला नमक भी डाल सकते हैं. अंत में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं. आपकी 5 मिनट वाली ‘मिर्ची-प्याज और दही की जुगलबंदी’ तैयार है. इसे फ्रिज में रखकर थोड़ा ठंडा होने दें ताकि इसका असर और भी सुखद हो.

सबसे पहले प्याज को छीलकर एकदम बारीक काट लें. हरी मिर्च को भी छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक बड़े बाउल में दही को लेकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. ध्यान रहे कि दही ताजा हो, क्योंकि ज्यादा खट्टा दही स्वाद को बिगाड़ सकता है. अब इस फेंटे हुए दही में बारीक कटे प्याज और हरी मिर्च को मिला दें.

यह चटनी पाचन के लिए बेहतरीन है. प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन लू से लड़ता है, तो दही पेट की जलन को शांत करता है. इसे आप दोपहर के भोजन में बाजरे की रोटी, पराठे या सादे चावल के साथ परोस सकते हैं. कम समय में तैयार होने वाली यह डिश आपको दिनभर तरोताजा रखने में मदद करेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj