Rajasthan

कठूमर के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन, ‘एरिया डोमिनेशन’ के तहत कानोता पुलिस का बड़ा एक्शन

Last Updated:May 03, 2026, 08:23 IST

Rajasthan News Live: राजस्थान पुलिस ने अलग-अलग जिलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कानोता पुलिस ने डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा के नेतृत्व में बगराना के जेडीए फ्लैट्स में दबिश देकर 51 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 47 संदिग्ध अवैध रूप से वहां रह रहे थे. मौके से अवैध हथियार, मादक पदार्थ और शराब बरामद की गई है. वहीं, बगरू में पुलिस ने हरियाणा के दो शातिर सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया, जिनके पास से मोबाइल, क्रेडिट कार्ड और एक स्कॉर्पियो कार जब्त की गई है. इसके अलावा, नारायणपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो बदमाशों को एक देशी पिस्टल और कारतूस के साथ दबोचा है. पुलिस की इन कार्रवाइयों से प्रदेश में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगी है.

ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live: कठूमर के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधनZoomRajasthan News Live:

Rajasthan News Live:  डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा के निर्देशन में कानोता पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस की आधा दर्जन टीमों ने बगराना स्थित जेडीए फ्लैट्स सहित कई स्थानों पर दबिश देकर कुल 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें 47 ऐसे संदिग्ध शामिल हैं जो जेडीए फ्लैट्स में अवैध रूप से रह रहे थे. पुलिस ने मौके से एक अवैध देशी कट्टा, कारतूस, 130 ग्राम गांजा, 18 लीटर हथकड़ शराब और सट्टा सामग्री बरामद की है. पुलिस की इस सघन कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.

अलवर: कठूमर के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

कठूमर (अलवर) से चार बार विधायक रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता बाबूलाल बैरवा का रविवार को निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और 20 अप्रैल से जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में उपचाराधीन थे. बाबूलाल बैरवा के निधन की खबर मिलते ही अलवर जिले सहित प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन की सूचना के बाद उनके पैतृक आवास और विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटना शुरू हो गए हैं. बाबूलाल बैरवा कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे और लंबे समय तक उन्होंने क्षेत्र की जनता की सेवा की. उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति माना जा रहा है.

अजमेर: आंधी के कारण जर्जर सरकारी क्वार्टर गिरा, मलबे में दबने से महिला की मौत

अजमेर के लोहागल इलाके में शनिवार रात आए तेज तूफान ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. नगर निगम के नए भवन के पास स्थित पीडब्ल्यूडी बीपीएल सरकारी क्वार्टर की छत अचानक गिर गई, जिससे मलबे में दबकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी के अनुसार, सोनू और उसका पति दीपचंद इस जर्जर क्वार्टर में किराए पर रह रहे थे. शनिवार रात तेज हवाओं और आंधी के कारण जर्जर इमारत का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिसकी चपेट में दोनों पति-पत्नी आ गए. हादसे में सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दीपचंद गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घायल पति को इलाज के लिए भर्ती कराया. प्रशासन अब इस पुराने और जर्जर ढांचे के गिरने के कारणों की जांच कर रहा है.

नारायणपुर (कोटपूतली): पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामदनारायणपुर पुलिस ने चौगान तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. पकड़े गए आरोपी मुकेश (निवासी रेका माला) और गीलू गुर्जर (निवासी मालेडा की ढाणी) के कब्जे से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ये हथियार कहाँ से लाए थे और उनकी क्या योजना थी.

बगरू (जयपुर ग्रामीण): ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तारबगरू थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी दिनेश जाट (महेंद्रगढ़) और सचिन स्वामी (चरखी दादरी) हरियाणा के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके पास से 4 मोबाइल फोन, 13 क्रेडिट कार्ड, 4 UPI क्यूआर कोड, एक साउंड बॉक्स मशीन और 3 चेक बुक बरामद की हैं. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस इस नेटवर्क के अन्य गुर्गों की तलाश में जुटी है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj