National

20 अगस्त से शनि बदलेंगे नक्षत्र, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! करियर से धन तक मिलेंगे शुभ संकेत

Last Updated:August 17, 2026, 19:57 IST

Shani Nakshatra Gochar: 20 अगस्त 2026 को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह परिवर्तन तीन राशि के जातकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. करियर में प्रगति, आर्थिक स्थिति में सुधार और पारिवारिक संबंधों में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. मेहनत का सकारात्मक फल मिलने की संभावना भी बढ़ेगी.

वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय और अनुशासन का कारक ग्रह माना जाता है. शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं और जीवन में स्थिरता व खुशियां लाते हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार 20 अगस्त 2026 को शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे और 9 अक्टूबर तक इसी स्थिति में रहेंगे. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार यह गोचर विशेष रूप से तीन राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. इस अवधि में करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव, नई जिम्मेदारियां और प्रगति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आइए जानते है वह शुभ राशि कौनसी रहने वाली है.

तीन राशियों को होगा लाभवृषभ – न्याय के देवता शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए खुशियों की बाहर लेकर आने आ सकता है. जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है जबकि व्यापारियों को लाभ के अच्छे संकेत हैं. आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत में भी इजाफा होगा. भाग्य का पूरा साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे होंगे और सफलता के नए द्वार खुलेंगे.

तुला – यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लिए बेहद शुभ औरu सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पूजा-पाठ और शुभ आयोजनों में शामिल होने के अवसर मिल सकते है. जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ यात्रा के योग बन सकते हैं. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी और स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है. संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपतियों को खुशखबरी मिलने की संभावना है.

मकर – इस राशि के जातकों के लिए यह समय बड़ा ही शुभ रहने वाला है. जो लोग पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद से परेशान हैं, सब विवाद समाप्त होने की संभावना बन रही है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

Location :

Ujjain,Madhya Pradesh

First Published :

August 17, 2026, 19:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj